Gold and Silver Price Today: भारत में सोना और चांदी को निवेश और गहनों दोनों के लिए बहुत अहम माना जाता है। आज के समय में लोग रोजाना gold aur silver price check करते हैं ताकि सही समय पर खरीदारी की जा सके। आज सोने की कीमतें स्थिर लेकिन ऊँचे स्तर पर बनी हुई हैं। जबकि चांदी के दाम भी मजबूत नजर आ रहे हैं।
10 बड़े शहरों में आज का सोने का भाव

| शहर | 22 कैरेट सोना | 24 कैरेट सोना |
|---|---|---|
| दिल्ली | ₹12,450 | ₹13,580 |
| मुंबई | ₹12,450 | ₹13,580 |
| चेन्नई | ₹12,380 | ₹13,500 |
| कोलकाता | ₹12,390 | ₹13,510 |
| बेंगलुरु | ₹12,400 | ₹13,520 |
| हैदराबाद | ₹12,410 | ₹13,540 |
| अहमदाबाद | ₹12,520 | ₹13,840 |
| जयपुर | ₹12,060 | ₹12,660 |
| पुणे | ₹12,440 | ₹13,560 |
| कोयंबटूर | ₹12,370 | ₹13,490 |
आज का सोने का भाव (Gold Price Today)
आज भारत के बड़े शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। शादी-ब्याह के सीजन और निवेश की मांग के कारण सोने के रेट मजबूत बने हुए हैं। 24 कैरेट सोना शुद्धता के लिए जाना जाता है। जबकि 22 कैरेट सोना गहनों के लिए ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है।
आज का चांदी का भाव (Silver Price Today)
आज चांदी की कीमतें भी ऊँचे स्तर पर बनी हुई हैं। भारतीय बाजार में चांदी का भाव करीब ₹1,95,000 से ₹2,00,000 प्रति किलोग्राम के आसपास चल रहा है। इंडस्ट्रियल डिमांड और निवेश की वजह से चांदी के दामों में मजबूती देखी जा रही है।

सोना खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें
सोना खरीदते समय हमेशा हॉलमार्क लगा हुआ सोना ही लें ताकि शुद्धता की गारंटी मिले। इसके अलावा यह भी ध्यान रखें कि सोने की कीमत के साथ मेकिंग चार्ज और 3% GST अलग से जुड़ता है। खरीदारी से पहले अलग-अलग ज्वैलर्स के रेट जरूर तुलना करें और यह तय करें कि आप सोना निवेश के लिए ले रहे हैं या गहनों के लिए।
मिस्ड कॉल से कैसे जानें सोने का रेट
अगर आप इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करना चाहते, तो कई जगहों पर मिस्ड कॉल या SMS सेवा के जरिए भी सोने-चांदी के ताजा रेट बताए जाते हैं। बस एक मिस्ड कॉल देकर या मैसेज भेजकर आप अपने मोबाइल पर आज का गोल्ड और सिल्वर प्राइस जान सकते हैं।























