Gold Price Today: सोने की कीमतों में तेजी, 24 कैरेट गोल्ड ₹13,871 प्रति ग्राम पहुंचा

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

Gold Price Today: भारतीय बाज़ार में सोने की कीमत में फिर से तेजी देखने के लिए मिली है। ताज़ा खबरों के हिसाब से आज देश में 24 कैरेट से 18 कैरेट तक सभी में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आज आज देश में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹13,871 प्रति ग्राम दर्ज की गई है, जो कल के मुकाबले ₹71 महंगी है। एक्सपर्ट का मानना है कि आगे भी यही ट्रेंड देखा जा सकता है।

आज के दिन 24K Gold Price

आज 24 कैरेट Gold Price में तेजी देखी गई। इस तेजी के बाद 1 ग्राम 24K गोल्ड की कीमत ₹13,871 हो गई है, जबकि कल यही कीमत ₹13,800 थी। अगर ज्यादा सोने की बात करने तो 10 ग्राम सोना आज ₹1,38,710 में मिल रहा है, जो कल के मुकाबले ₹710 महंगा हुआ है। वहीं 100 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत ₹13,87,100 तक पहुंच चुकी है।

Gold Price Today

22 कैरेट गोल्ड की कीमत में भी उछाल

जहां एक और 24 कैरेट में उछाल देखा गया है। वहीं, दूसरी और 22 कैरेट सोने की कीमतों में भी तेजी आई है। आज भारत में 1 ग्राम 22K गोल्ड का भाव ₹12,715 रहा, जो कल के मुकाबले ₹65 ज्यादा है। इसी तरह 10 ग्राम सोना ₹1,27,150 की कीमत पर मिल रहा है। वहीं, 100 ग्राम 22K गोल्ड की कीमत ₹12,71,500 दर्ज की गई है।

18 कैरेट सोने के दाम भी बढ़े

आज 18 कैरेट में भी दाम बढ़ते हुए नज़र आए हैं। ताज़ा रिपोटर्स के हिसाब से 1 ग्राम 18K गोल्ड की कीमत ₹10,403 हो गई है, जो कल के मुकाबले ₹53 महंगी है। ये सोना 18 कैरेट सोना आमतौर पर हल्के गहनों और डिजाइनर ज्वेलरी में इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, 10 ग्राम 18 कैरेट सोने का भाव ₹1,04,030 और 100 ग्राम की कीमत ₹10,40,300 दर्ज की गई है।

Gold Price Today

प्रमुख शहरों में आज का गोल्ड रेट

अगर देश के बड़े शहरों की बात करें, तो आज लगभग सभी प्रमुख शहरों में सोने के दाम समान हैं। मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹13,871 से ₹13,886 प्रति ग्राम के बीच रही। वहीं, 22 कैरेट सोने का भाव इन शहरों में ₹12,715 से ₹12,730 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। चेन्नई में आज 24 कैरेट सोना ₹13,964 प्रति ग्राम के स्तर पर रहा, जो दूसरे शहरों के हिसाब से थोड़ा ज्यादा है।

सोना खरीदने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

यह ध्यान रखना जरूरी है कि ऊपर बताए गए Gold Rates में GST, TCS और मेकिंग चार्ज शामिल नहीं हैं। इसलिए असली कीमत ज्वेलरी खरीदते समय स्थानीय ज्वेलर के हिसाब से अलग हो सकती है। इसलिए सोना खरीदने से पहले अपने नजदीकी ज्वेलर से एक बार सही Gold Price Today ज़रूर पूछे।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You