Gold Price Today: सोना हुआ 1,650 रुपये सस्ता और चांदी 2,900 रुपये, जानिए क्या है आज के लेटेस्ट रेट

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: सोने और चाँदी के दाम दिन बा दिन बदलते रहते है। ऐसे में हमारी वेब साइट dailynews24 की टीम आप के लिए सोने और चाँदी के दाम से जुड़ी पूरी खबर आप के लिए लेकर आते है। तो चलिए जानते है सोने चाँदी के आज के लेटेस्ट दाम। सोने और चांदी के बाजार में भारी गिरावट देखी गई है। गौरतलब है कि सोने की कीमत 1,650 रुपये गिरकर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई, जबकि चांदी की कीमत भी 2,900 रुपये गिरकर 93,800 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। आइए जानते हैं इसके पीछे क्या कारण हैं और भविष्य क्या है।

सोने की कीमत में 1650 रुपए की गिरावट आई।

राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में गुरुवार को सोने की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई। जो बुधवार को 81,150 रुपये से बढ़कर 79,500 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गई। गिरावट का मुख्य कारण स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से कम मांग और वैश्विक बाजारों में कमजोरी है। विशेषज्ञों का कहना है कि अमेरिकी डॉलर के मजबूत होने और अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती की उम्मीद के कारण सोना कमजोर हुआ है। इसके अलावा, कुछ बाजारों में निवेशकों द्वारा जोखिम लेना बढ़ गया है। जिससे सुरक्षित निवेश के रूप में सोने की अपील कम हो गई है।

 

चांदी में भी 2,900 रुपये की गिरावट आई।

चांदी की कीमतों में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। बुधवार को चांदी की कीमत 96,700 रुपये प्रति किलोग्राम थी। और अब यह गिरकर 93,800 रुपये पर आ गई है। इसकी मुख्य वजह औद्योगिक मांग में गिरावट और कमजोर वैश्विक रुझान है। चांदी की कीमतों को प्रभावित करने वाला एक अन्य कारक अमेरिकी डॉलर का बढ़ना है। मजबूत डॉलर ने चांदी जैसी कीमती धातुओं के मूल्य को कम कर दिया है।

22 कैरेट सोने की कीमत

सबसे पहले 22 कैरेट सोने की बात करें तो आज 1 ग्राम सोने की कीमत 7300 रुपये हो गई है। आज 8 ग्राम 22 कैरेट सोना 58,400 रुपये में खरीदा जा सकता है। जबकि आज 10 ग्राम सोना 73 हजार रुपये में मिल रहा है। आख़िरकार, आज 100 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 730,000 रुपये है।

24 कैरेट सोने की कीमत

अब आती है 24 कैरेट सोने की कीमत, आज आप इसे 7,962 रुपये प्रति 1 ग्राम पर खरीद सकते हैं। जबकि 8 ग्राम 24 कैरेट सोने की मौजूदा कीमत 63,696 रुपये है। जिसके बाद आज 10 ग्राम सोने की कीमत 79,620 रुपये है। जिसके बाद आज 100 ग्राम सोने की कीमत 796200 रुपये है।

 

ऑनलाइन सोना (Gold) कैसे खरीदें?

ग्राहक मोबाइल वॉलेट्स जैसे PhonePe, Paytm, और GPay के जरिए ऑनलाइन सोना खरीद सकते हैं। इसके अलावा वे स्टॉक होल्डिंग कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के गोल्ड रश प्लान से भी सोना खरीद सकते हैं। MMTC-PAMP या SafeGold या फिर दोनों के सहयोग से सोना खरीदने के विकल्प उपलब्ध हैं। सरकार के स्वामित्व वाले MMTC और स्विट्ज़रलैंड-स्थित PAMP SA ने संयुक्त व्यापार MMTC-PAMP को लॉन्च किया है।

जानें क्या है 22 और 24 कैरेट में अंतर?

24 कैरेट गोल्ड 99.9% शुद्ध होता है। और 22 कैरेट लगभग 91 प्रतिशत शुद्ध होता है। 22 कैरेट गोल्ड में 9% अन्य धातु जैसे तांबा, चांदी, जिंक मिलाकर जेवर तैयार किया जाता है। जबकि 24 कैरेट सोना शानदार होता है। लेकिन उसके आभूषण नहीं बनाए जा सकते। इसलिए ज्यादातर दुकानदार 22 कैरेट में सोना बेचते हैं।

सोने का हॉलमार्क कैसे चेक करें?

सभी कैरेट का हॉलमार्क अंक अलग होता। मसलन 24 कैरेट पर 999, 23 कैरेट सोने पर 958, 22 कैरेट पर 916, 21 कैरेट पर 875 और 18 पर 750 लिखा होता है। इससे शुद्धता में शक नहीं रहता। कैरेट गोल्ड का मतलब होता हे 1/24 पर्सेंट गोल्ड, यदि आपके आभूषण 22 कैरेट के हैं। तो 22 को 24 से भाग देकर उसे 100 से गुणा करें।

जानिए क्या होता है गोल्ड हॉलमार्क

जेवर बनाने में 22 कैरेट गोल्ड का ही इस्तेमाल होता और यह सोना 91.6 फीसदी शुद्ध होता है। लेकिन असर इसमें मिलावट कर 89 या 90 फीसदी शुद्ध सोने को ही 22 कैरेट गोल्ड बताकर जेवर को बेच दिया जाता है। इसीलिए जब भी जेवर खरीदें तो उसकी हॉलमार्क के बारे में जानकारी जरूर ले लें। अगर गोल्ड की हॉलमार्क 375 है तो यह गोल्ड 37.5 फीसदी शुद्ध सोना है।

मिस्ड कॉल से जानें भाव

22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के जानकारी के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर देख सकते हैं।

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें