×

Gold Price Today: भारत के प्रमुख शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमतों में हुआ बदलाव, जानिए आज के लेटेस्ट रेट्स

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: भारत के सोने को सांस्कृतिक विरासत एवं निवेश के रूप में देखा जाता है। किसी भी फंक्शन, शादी एवं अन्य किसी भी खास अवसर पर सोना खरीदना न सिर्फ एक ट्रेडीशन है बल्कि, आर्थिक सुरक्षा का भी प्रतीक माना जाता है। सोने का मूल्य हर शहर में भिन्न-भिन्न होता है। जिसे ट्रांसपोर्टेशन, टैक्स एवं लोकल डिमांड के अनुसार तय किया जाता है। 22 कैरेट गोल्ड और 24 कैरेट गोल्ड (99%) का मूल्य आज प्रत्येक शहरों में अलग अलग स्तर पर है। आज इस लेख में हम आपको बताएंगे 22 कैरेट सोने और 24 कैरेट सोने का मूल्य भारत के अलग अलग हिस्सों में कितना है?

सोना भारत का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है और इसकी कीमत दैनिक रूप से बदलती रहती है आज के दिन भारत के कुछ प्रमुख शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के भाव कुछ इस प्रकार है:

दक्षिण भारत में सोने के भाव:

दक्षिण भारत में सोने की मांग हमेशा से ही अधिक रही है दक्षिण भारत के प्रमुख शहर जैसे कि चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, विजयवाड़ा, मदुरै, कोयम्बटूर आदि में 1 ग्राम 22 कैरेट का सोना 7100₹ का और 24 कैरेट का सोना 7,745₹ का रहा है। अगर देखा जाए तो दक्षिण भारत के अलग-अलग शहरों में 22 और 24 कैरेट सोने की कीमत लगभग एक समान रही है जो सोने की उच्च गुणवत्ता और इसकी मांग को दर्शाता है।

उत्तर भारत में सोने की कीमत:

उत्तर भारत के शहरों में सोने की कीमत में थोड़ा अंतर देखने के लिए मिलता है। दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोना 7,115 का और 24 कैरेट सोना 7,760 का रहा है जबकि पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,105 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,750 रही है दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में सोने की कीमत भारत के अन्य शहरों की तुलना में थोड़ी अधिक रही है जो यहां के बाजार के स्थिरता को दर्शाती है।

Gold Price Today In India

पूर्व भारत में सोने की कीमत:

पूर्व भारत के प्रमुख शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,100 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,745 रही है जो कि दक्षिण भारत के प्रमुख शहरों के समान ही है। कोलकाता, भुवनेश्वर जैसे शहरों में सोने की कीमत दक्षिण भारत के शहरों की तरह ही बनी हुई है।

पश्चिम भारत में सोने की कीमत:

पश्चिम भारत के विभिन्न शहरों में सोने की कीमत में थोड़ा बदलाव देखने के लिए मिल सकता है। पश्चिम भारत के मशहूर शहर मुंबई और पुणे में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,100 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,745 रही है जबकि वडोदरा, सूरत और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,105 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7750 रही है। मुंबई और पुणे में सोने की कीमत में स्थरता है जबकि वडोदरा और अहमदाबाद में कीमत थोड़ी अधिक है।

आज प्रमुख शहरों मे 1 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 7,100 रही है जबकि 24 कैरेट सोने की की कीमत 7,745 के आसपास रही है। हालांकि दिल्ली, सूरत, वडोदरा और अहमदाबाद जैसे शहरों में इस कीमतों में थोडा अंतर देखने के लिए मिल सकता है। सोने की कीमत क्षेत्रीय मांग और स्थानीय बाजार की स्तिथि पर निर्भर करती है। कुछ शहरों में स्टोरेज लागत एवं ट्रांसपोर्टेशन ज्यादा होने की वजह से सोने का मूल्य बढ़ जाता है।

इन्हें भी देखें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें
Responsive Sticky Footer Ad (70px Height)