Gold Price Today: जानिए आज भारत के अलग-अलग हिस्सों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतें?

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: सोना भारतीय संस्कृति और जीवन शैली का एक जरूरी हिस्सा होता है। चाहे त्यौहार हो या शादी हो या फिर कोई दूसरा शुभ अवसर सोने के खरीदारी हमेशा से ही विशेष महत्व रखती है और इसमें बदलाव वैश्विक बाजार, मुद्रा विनियम दरें और मांग की आपूर्ति के कारण होता है। आज इस लेख में हम भारत के विभिन्न क्षेत्र उत्तर, दक्षिण, पूर्व और पश्चिम में 1 ग्राम 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमतों के बारे में बताएंगे।

उत्तर भारत के शहरों में सोने की कीमतें:

उत्तर भारत के शहरों में आज के दिन सोने की कीमत में स्थिरता देखी गई है। उत्तर भारत के प्रमुख शहर देश की राजधानी दिल्ली, लखनऊ और चंडीगढ़ में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,275 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,935 है।

दक्षिण भारत के शहरों में सोने की कीमतें: 

दक्षिण भारत में सोने की खपत सबसे अधिक होती है। यहां के कुछ प्रमुख शहर जैसे चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,260 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,920 है। कोयंबटूर और मुदैर में भी सोने की कीमत इन्हीं शहरों के समान रही है।

पश्चिम भारत के शहरों में सोने की कीमतें:

पश्चिम भारत के शहरों में भी सोने की कीमतें थोड़ी-थोड़ी अलग है। मुंबई और पुणे जैसे शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,260 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,920 रही है जबकि सूरत और वडोदरा में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,265 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,925 रही है। अहमदाबाद में इसमें थोड़ा सा बदलाव है। 22 कैरेट सोने की कीमत अहमदाबाद में 7,265 तो 24 कैरेट सोने की कीमत 7,925 है।

Gold Price Today

पूर्व भारत के शहरों में सोने की कीमतें:

पूर्वी भारत में सोने की कीमत कुछ हद तक दक्षिण भारत से मिलते-जलती रही है। कोलकाता और भुवनेश्वर में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,260 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,920 रही है जबकि पटना में हम थोड़ा सा अंतर देख सकते हैं। पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,265 रही है जबकि 24 कैरेट सोने की कीमत 7,925 रही है।

 सोने की कीमतों में बदलाव क्यों: 

सोने की कीमतों में अंतर का मुख्य रूप स्थानीय टैक्स, मांग और सप्लाई चैन पर निर्भर करता है। दक्षिण भारत में सोने की खपत अधिक होने के कारण यहां कीमत अकसर सामान रहती हैं। पश्चिम और उत्तर भारत में सोने की मांग त्योहार और शादियों के सीजन के अनुसार बढ़ती और घटती रहती है।

निष्कर्ष: 

सोने की कीमतें हर दिन बदलती है इसका कारण बाज़ार, मुद्रा विनियम दरें और घरेलू मांग है। निवेशकों और उपभोक्ताओं के लिए जरूरी है कि वह अपने क्षेत्र की कीमतों पर नजर रखें। चाहे त्यौहार हो शादी हो या निवेश का अवसर हो। सोना हमेशा ही मूल्यवान बना रहा है।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें