Gold Price Today: भारत के बड़े शहरों में आज क्या है सोने के रेट? जानिए लेटेस्ट जानकारी

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: सोना भारत में न केवल एक कीमती धातु के रूप में देखा जाता है बल्कि इसे निवेश और त्योहारों का प्रतीक भी माना जाता है आज हम भारत के अलग-अलग हिस्सों में सोने की कीमतों पर बात करेंगे। इन कीमतों में थोड़ा बहुत ही बदलाव देखने के लिए मिलेगा जो मुख्य रूप से शहरों की मांग और दूसरी वजहों से होता है।

उत्तर भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम:

उत्तर भारत के शहरों में जैसे कि दिल्ली, चंडीगढ़, जयपुर और लखनऊ में सोने की कीमतें लगभग समान ही हैं। दिल्ली और लखनऊ में 22 कैरेट सोना 7,275 और 24 कैरेट सोना 7,935 प्रति ग्राम की कीमत पर बिक रहा है। चंडीगढ़ और जयपुर में भी से आज के दिन यही कीमतें रही हैं। यह क्षेत्र सोने की खरीदारी के लिए हमेशा से ही लोकप्रिय रहा है।

पश्चिम भारत के प्रमुख शहरों में सोने के दाम:

पश्चिम भारत के प्रमुख शहर जैसे कि मुंबई, पुणे, सूरत और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,260 से 7,265 के बीच रही है और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,920 से 7,925 प्रति ग्राम के बीच रही है। खास तौर पर सूरत और अहमदाबाद में भी यही कीमतें देखने के लिए मिली हैं। इस क्षेत्र में त्योहारों और शादी के सीजन में सोने की मांग बहुत ज्यादा रहती है, जिसकी वजह से इन्हीं सीजन में सोने की कीमत में ज्यादा अंतर देखने के लिए मिलता है।

दक्षिण भारत में सोने की कीमत: 

दक्षिण भारत के शहर जैसे कि चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, कोयंबटूर, मदुरै में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,260 और 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 7,920 रही है। इन शहरों में सोने की खरीदारी को खास माना जाता है। जहां इस शुभ कार्यों के लिए सोने को जरूरी समझा जाता है।

Gold Price Today

पूर्व भारत में आज सोने के दाम: 

पूर्व भारत के शहरों में सोने के दाम लगभग समान ही रहे हैं। यहां परंपरागत मांग के लिए सोना जाना जाता है। यहां की कीमतें देश के अन्य हिस्सों के समान ही हैं। कोलकाता और भुवनेश्वर जैसे शहर में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,260 और 24 कैरेट सोने की कीमत 7,920 प्रति ग्राम है।

अन्य शहरों में सोने की कीमत:

मध्य भारत के कुछ प्रमुख शहर जैसे की नागपुर और पटना में 22 कैरेट सोने की कीमत 7,260 से 7,265 के बीच रही है और 24 कैरेट 1 ग्राम सोने की कीमत 7,920 से 7,925 रही है। इन शहरों में सोने की खरीदारी धीमी गति से बढ़ रही है।

निष्कर्ष:

भारत में सोने की कीमतें शहर के हिसाब से थोड़ी बहुत बदलती रहती हैं। यह बदलाव मुख्य रूप से सोने की मांग और बाजार की स्थिति पर निर्भर करता है। हालांकि सोना हर जगह महत्वपूर्ण धातु के रूप में देखा जाता है, जिसे लोग निवेश और शुभ कार्यों के लिए खरीदते और बेचते हैं। चाहे आप किसी भी क्षेत्र से हों सोने का मूल्य हमेशा ही आपके लिए खास रहेगा।

इन्हे भी पढें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें