Gold Price Today: आज सोने की कीमतें कितनी हैं? जानिए भारत के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा रेट

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: सोना भारत में हमेशा से ही एक बहुत ही महत्वपूर्ण निवेश और परम्परा का हिस्सा रहा है। भारत में सोने की एक खास जगह है। भारत में सोने को केवल एक कीमती धातु नहीं माना जाता बल्कि भविष्य की सुरक्षा और समृद्धि का प्रतीक भी माना जाता है। शादी, त्यौहारों के अवसरों पर सोने का इस्तेमाल बढ़ जाता है। जिस वजह से सोने की कीमत भी बढ़ जाती है। आइए विस्तार से जानते हैं आज के इस लेख में कि आखिर क्यों सोने की कीमत हर दिन बदलती है और आज के दिन भारत के अलग अलग हिस्सों में सोने की कीमत क्या है?

सोने की कीमत कैसे तय होती है? 

सोने की कीमतें अंतराष्ट्रीय बाजार में सोने मांग और आपूर्ति पर निर्भर करती है। जब बाजार में सोने की मांग बढ़ जाती है या आपूर्ति पर भी सोने की कीमत ऊपर बढ़ जाती है। वैश्विक आर्थिक संकट के वक्त लोग सोने को सुरक्षित निवेश के रूप में देखते हैं। यही वजह है कि सोने की कीमतें अक्सर बदलती रहती हैं।

Gold Price Today

भारत दुनिया का दूसरा सब से बड़ा सोने का उपभोक्ता माना जाता है। सोने को केवल जेवरात के लिए ही नहीं, बल्कि भविष्य की बचत के रूप में भी खरीदा जाता है। शादी और त्यौहारों पर सोने की मांग अधिक हो जाती है। इस वजह से सोने की कीमतें भी बढ़ने लगती हैं। भारतीय परिवार के लिए सोना न केवल उनकी परम्परा का एक हिस्सा है, बल्कि आर्थिक सुरक्षा का जरिए भी है।

22 कैरेट और 24 कैरेट सोना:

सोना खरीदते समय लोग अक्सर 22 कैरेट और 24 कैरेट को समझ नही पाते हैं। 22 कैरेट सोने में सोने के आलावा भी कुछ धातु मिलाई जाती हैं ये पूरी तरह शुद्ध नहीं होता है और गहने 22 कैरेट गोल्ड से ही बनाए जाते हैं। 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है इसमें मिलावट न के बराबर होती है। इसको निवेश के लिए इस्तेमाल किया जाता है। अलग अलग शहरों में सोने की कीमतें अलग अलग होती हैं। इसके लिए स्थानीय बाजार में सोने की ताजा कीमत जानना जरूरी है। आज के दिन भारत के अलग अलग शहरों में 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने की कीमत हमने नीचे दी है।

भारत के अलग अलग शहरों में आज के दिन 1 ग्राम सोने की कीमत:

चेन्नई: ₹7,449 (22 कैरेट), ₹8,122 (24 कैरेट)

मुंबई: ₹7,449 (22 कैरेट), ₹8,122 (24 कैरेट)

दिल्ली: ₹7,464 (22 कैरेट), ₹8,137 (24 कैरेट)

कोलकाता: ₹7,449 (22 कैरेट), ₹8,122 (24 कैरेट)

बेंगलुरु: ₹7,449 (22 कैरेट), ₹8,122 (24 कैरेट)

हैदराबाद: ₹7,449 (22 कैरेट), ₹8,122 (24 कैरेट)

केरल: ₹7,449 (22 कैरेट), ₹8,122 (24 कैरेट)

पुणे: ₹7,449 (22 कैरेट), ₹8,122 (24 कैरेट)

वडोदरा: ₹7,454 (22 कैरेट), ₹8,127 (24 कैरेट)

अहमदाबाद: ₹7,454 (22 कैरेट), ₹8,127 (24 कैरेट)

जयपुर: ₹7,465 (22 कैरेट), ₹8,138 (24 कैरेट)

लखनऊ: ₹7,465 (22 कैरेट), ₹8,138 (24 कैरेट)

कोयंबटूर: ₹7,450 (22 कैरेट), ₹8,123 (24 कैरेट)

मदुरै: ₹7,450 (22 कैरेट), ₹8,123 (24 कैरेट)

विजयवाड़ा: ₹7,450 (22 कैरेट), ₹8,123 (24 कैरेट)

पटना: ₹7,455 (22 कैरेट), ₹8,128 (24 कैरेट)

नागपुर: ₹7,450 (22 कैरेट), ₹8,123 (24 कैरेट)

चंडीगढ़: ₹7,465 (22 कैरेट), ₹8,138 (24 कैरेट)

सूरत: ₹7,455 (22 कैरेट), ₹8,128 (24 कैरेट)

भुवनेश्वर: ₹7,450 (22 कैरेट), ₹8,123 (24 कैरेट)

Gold Price Today

निवेश के लिए सोना:

सोना निवेश का एक सुरक्षित विकल्प माना जाता है। आज के समय में फिजिकल गोल्ड से आलावा और भी विकल्प बाज़ार में उपल्ब्ध हैं जैसे कि डिजिटल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ, और गोल्ड बॉन्ड आदि विकल्प मौजूद हैं। डिजिटल गोल्ड और पेपर गोल्ड की खास बात यह है कि इसको संभालने और सुरक्षित रखने में कोई परेशानी नहीं होती है। सरकार की गोल्ड बॉन्ड योजनाएं भी लोगों को निवेश के लिए प्रेरित करती है। सोने में निवेश करने से पहले उसकी कीमत और बाजार की स्थिति को समझना जरुरी होता है।

निष्कर्ष: 

सोना भारत में न केवल एक धातु है, बल्कि आर्थिक और पारंपरिक महत्व का प्रतीक है।इसकी कीमतें बहुत से कारकों पर निर्भर करती हैं। अगर आप सोने में निवेश करना चाहते हैं, तो सही समय पर सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। इस से आपकी आर्थिक सुरक्षा भी बड़ेगी और भविष्य में बेहतर फायदा मिलेगा। इसलिए सोने में निवेश समझदारी से करें। अपनी परम्परा को सहेजते हुए इसको अपनी संपति का हिस्सा बनाएं।

इन्हें भी देखें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें