Gold Price Today: अगर आप भी सोना खरीदने के बारे में सोच रहे हैं, तो आपको इसकी कीमतों के बारे में पता होना जरूरी है। ताकि आप सही वक्त पर सही फैसला कर सके। आज इस लेख में हम आपको आज की यानी की 6 अप्रैल 2025 की सोने की कीमतों के बारे में बताएंगे।
अलग अलग कैरेट की कीमतें:
अगर देखा जाए तो वैसे तो आज सोने की कीमत स्थिर रही हैं। 22 कैरेट सोना गहनों के लिए सबसे बेहतर माना जाता है जबकि 24 कैरेट सोना शुद्ध होता है। इसीलिए उनकी कीमतों में भी फर्क होता है।
22 कैरेट सोना: ₹8,310 प्रति ग्राम
24 कैरेट सोना: ₹9,066 प्रति ग्राम
18 कैरेट सोना: ₹6,799 प्रति ग्राम
आज सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है कीमत कल की तरह ही है।
देश के कुछ प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:
भारत के अलग-अलग शहरों में सोने की कीमतों में कुछ अंतर होता है। यह अंतर स्थानीय करों, लागत, और सोने की मांग की वजह से देखा जा सकता है।
आज के दिन चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद जैसे शहरों में 22K सोने की कीमत ₹8,310 और 24K सोना ₹9,066 प्रति ग्राम रही है। दिल्ली में 22K सोना ₹8,325 और 24K सोना ₹9,081 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। जबकि अहमदाबाद, वडोदरा में 22K सोना ₹8,315 और 24K सोना ₹9,071 प्रति ग्राम है।
पिछले 10 दिनों की कीमतों पर नजर
सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। 1 अप्रैल से लेकर 5 अप्रैल तक कीमतों में गिरावट देखी गई है। उदाहरण के लिए, 4 अप्रैल को 24 कैरेट सोना ₹9,164 था, जो 5 अप्रैल को ₹9,066 हो गया।
सोना एक सुरक्षित निवेश का रूप माना जाता है, जो महंगाई के समय में बचत को सुरक्षित रखता है। भारत के लोग पारंपरिक रूप से सोने को सिर्फ गहनों के रूप में नहीं देखते बल्कि इसे भविष्य की सुरक्षित संपत्ति के रूप में भी देखते हैं। इसीलिए उसकी कीमत में बदलाव पर नजर रखना जरूरी होता है ताकि सही समय पर सही निवेश किया जा सके।
इन्हें भी पढ़ें:
- ISRO Bumper Vacancy: असिस्टेंट, फायरमैन समेत कई पदों पर निकली भर्ती, जल्दी करें आवेदन!
- NSC Scheme में करें सिर्फ 15 लाख का निवेश और पाएं सीधा 6.7 लाख का फायदा
- Udyogini Yojana: महिलाओं के लिए ₹30,000 का अवसर, जानें कैसे करें आवेदन और पाएं लाभ