Gold Price Today: भारत में सोने की अहमियत सिर्फ एक धातु के रूप में नहीं है, बल्कि इसे यहां परंपरा, धार्मिकता और आर्थिक स्थिति में सुरक्षा का रूप ही माना जाता है। शादियों से लेकर त्यौहारों तक इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। इसे एक सुरक्षित संपत्ति के रूप में भी देखा जाता है। कुछ लोग इसे सिक्कों और बार्स के रूप में खरीदना पसंद करते हैं जबकि कुछ इसे गहनों के रूप में सुरक्षित रखना पसंद करते हैं। सोने की इतनी अहमियत की वजह से हर दिन इसकी कीमतों में बदलाव को लेकर लोगों के बीच चर्चा रहती है। आइए आज सोने की कीमतें क्या रही हैं इस बारे में जानते हैं।
आज भारत में सोने की कीमतें (7 अप्रैल 2025)
22 कैरेट सोने की कीमतें:
1 ग्राम: ₹8,309
8 ग्राम: ₹66,472
10 ग्राम: ₹83,090
100 ग्राम: ₹8,30,900
24 कैरेट सोने की कीमतें:
1 ग्राम: ₹9,065
8 ग्राम: ₹72,520
10 ग्राम: ₹90,650
100 ग्राम: ₹9,06,500
18 कैरेट सोने की कीमतें:
1 ग्राम: ₹6,798
8 ग्राम: ₹54,384
10 ग्राम: ₹67,980
100 ग्राम: ₹6,79,800
कल की तुलना में आज सोने की कीमत में केवल प्रतिग्राम ₹1 की गिरावट देखी गई है।
पिछले 10 दिनों में सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव
पिछले 10 दिनों में सोने की कीमतों में कई बार उतार-चढ़ाव देखा गया है। उदाहरण के लिए, 4 अप्रैल को 22 कैरेट सोना ₹8,400 था, जो कि 7 अप्रैल तक घटकर ₹8,309 हो गया। इसी तरह 24 कैरेट सोना 4 अप्रैल को ₹9,164 था, जो अब ₹9,065 है। अप्रैल की शुरुआत में थोड़ी बढ़त देखी गई थी, लेकिन बीते कुछ दिनों में इसमें लगातार गिरावट आई है। इससे यह अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों का सीधा असर सोने की कीमत पर पड़ रहा है।
कीमतों में गिरावट की वजह:
सोने की कीमत में गिरावट बहुत सी वजह से होती है जैसे कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में डॉलर की स्थिति, कच्चे तेल की कीमत और शेयर बाजार की स्थिति सोने की कीमत में बदलाव की वजह बनते हैं। कई बार निवेशकों का झुकाव या दूसरे विकल्पों की तरफ बढ़ना सोने की मांग को कम या ज़्यादा कर देता है, जिससे इसकी कीमतों में भारी बदलाव देखा जाता है। जो लंबे समय से निवेश का सोच रहे हैं, उन्हें सोने के उतार-चढ़ाव को ध्यान में रखते हुए ही निवेश करना चाहिए।
आज की तारीख में सोने की कीमतों में थोड़ी नरमी देखी गई है, लेकिन यह गिरावट बहुत थोड़ी है ज्यादा बड़ी नहीं है। भारत जैसे देश में जहां सोने की मांग हमेशा बनी रहती है। वहां सोने में निवेश करना एक बेहतर और सुरक्षित विकल्प हो सकता है। सही समय पर किया गया निवेश आपको आर्थिक सुरक्षा देता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- PM Internship Scheme 2025 में अब 15 अप्रैल तक करें आवेदन और पाएं ₹5000 स्टाइपेंड
- Online Earning: जानें मोबाईल से घर बैठे कमाई के वो तरीके जो बदल सकते हैं आपकी जिंदगी!
- क्या नहीं बढ़ेगी Ladli Behna Yojana की राशि और नहीं जुड़ेंगे नए नाम? जानिए पूरी सच्चाई