CLOSE AD

Gold Price Today: आज फिर गिरे सोने के दाम, जानिए 22 और 24 कैरेट सोने की लेटेस्ट जानकारी

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Gold Price Today: भारत में सोने की अहमियत को देखते हुए इसकी कीमतों में बदलाव होना एक आम बात है। आपको बता दें कि सोने की कीमत हर दिन बदलती रहती है। भले ही ये बदलाव बहुत थोड़ा हो या बहुत ज्यादा हो लेकिन हर दिन इसमें बदलाव देखने के लिए मिलता है। भारत में सोने को सिर्फ धातु नहीं समझा जाता, बल्कि इसे भावनाओं, परंपराओं और निवेश का प्रतीक भी माना जाता है। इसीलिए हर व्यक्ति इसकी कीमत जानने के लिए उत्सुक रहता है। आज हम आपको इस लेख में आज के दिन सोने की कीमत के बारे में बताएंगे।

आज भारत में सोने की कीमत (8 अप्रैल 2025)

22 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम):

1 ग्राम – ₹8,284 (कल ₹8,285) – ₹1 की गिरावट

8 ग्राम – ₹66,272 (कल ₹66,280) – ₹8 की गिरावट

10 ग्राम – ₹82,840 (कल ₹82,850) – ₹10 की गिरावट

100 ग्राम – ₹8,28,400 (कल ₹8,28,500) – ₹100 की गिरावट

Gold Price Today

24 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम):

1 ग्राम – ₹9,037 (कल ₹9,038) – ₹1 की गिरावट

8 ग्राम – ₹72,296 (कल ₹72,304) – ₹8 की गिरावट

10 ग्राम – ₹90,370 (कल ₹90,380) – ₹10 की गिरावट

100 ग्राम – ₹9,03,700 (कल ₹9,03,800) – ₹100 की गिरावट

18 कैरेट सोने की कीमत (प्रति ग्राम):

1 ग्राम – ₹6,778 (कल ₹6,779) – ₹1 की गिरावट

8 ग्राम – ₹54,224 (कल ₹54,232) – ₹8 की गिरावट

10 ग्राम – ₹67,780 (कल ₹67,790) – ₹10 की गिरावट

100 ग्राम – ₹6,77,800 (कल ₹6,77,900) – ₹100 की गिरावट

पिछले 10 दिनों की कीमतें:

पिछले दस दिनों में सोने की कीमतों में अच्छा खासा उतार-चढ़ाव देखा गया है। 24 कैरेट सोना 31 मार्च को ₹9,191 प्रति ग्राम था जो 3 अप्रैल तक बढ़कर ₹9,338 तक पहुंच गया था। इसके बाद इसमें गिरावट का सिलसिला शुरू हुआ और 5 अप्रैल को यह ₹9,066 पर आ गया। 8 अप्रैल तक आते-आते यह गिरावट जारी रही और अब यह ₹9,037 पर स्थिर है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमतें भी 3 अप्रैल को ₹8,560 तक चढ़ी थीं, लेकिन अब यह ₹8,284 पर आ चुकी हैं। यह आंकड़े दर्शाते हैं कि सोने की कीमतें बाहरी और आंतरिक बाज़ार के दबाव के चलते पिछले दिनों में कुछ अस्थिर रही हैं।

बाजार की चाल:

अगर पिछले 10 दिनों में सोने की कीमत देखी जाए तो इसमें काफी गिरावट देखी गई है। सोने की कीमत में आई हालिया गिरावट का मुख्य कारण अंतरराष्ट्रीय स्तर पर डॉलर की मजबूती, अमेरिका के ब्याज दरों से जुड़ी खबरें और तेल की कीमतों में बदलाव माना जा रहा है। इसके अलावा घरेलू स्तर पर मांग में थोड़ी नरमी देखी गई है, खासकर शादी ब्याहों का मुख्य सीजन अभी पूरी तरह से शुरू नहीं हुआ है। फिर भी निवेशकों का मानना है कि सोने अहमियत और मजबूती फिर से उभरेगी क्योंकि आज भी इसे एक बेहतरीन निवेश का साधन माना जाता है।

Gold Price Today

कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो आज के दिन सोने की कीमतों में कुछ हल्की गिरावट देखी गई है, लेकिन बाजार की मौजूदा स्थिति को देखते हुए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि अभी कुछ दिन यह गिरावट और देखी जाएगी। जो लोग निवेश की सोच रहे हैं। उनके लिए यह समय खरीदारी का अच्छा मौका हो सकता है। अगर आप बाजार की चाल पर नजर रखें और सूझ बूझ के साथ कदम उठाएं तो आपका निवेश बेहतरीन साबित होगा।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शार्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए.

googleplayiosstore