Gold Price Today: भारत में सोना सदियों से गहनों और निवेश के रूप में इस्तेमाल होता हुआ आया है। सोना सिर्फ प्राचीन काल में ही नहीं बल्कि से आज के समय में भी उतनी ही अहमियत रखता है। सोने की कीमतें हर दिन बदलती हैं। इसलिए निवेशक और ग्राहक को जानने में दिलचस्पी रहती है कि आज सोने की कीमत क्या रही हैं? आज इस लेख मे हम इसी पर बात करेंगे कि आज यानी 20 अप्रैल 2025 को देशभर में सोने की कीमतें क्या रही हैं?
आज के सोने की कीमतें:
अगर देखा जाए तो आज सोने की कीमतों में किसी तरह का कोई बदलाव दर्द नहीं किया गया है। यह लगातार कई दिनों से बढ़ती कीमत पर रोक है। बीते कई दिनों में हल्की बढ़त के बाद अब बाजार एक ठहराव की स्थिति में है।
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम: ₹8,945
8 ग्राम: ₹71,560
10 ग्राम: ₹89,450
100 ग्राम: ₹8,94,500
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम: ₹9,758
8 ग्राम: ₹78,064
10 ग्राम: ₹97,580
100 ग्राम: ₹9,75,800
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम: ₹7,319
8 ग्राम: ₹58,552
10 ग्राम: ₹73,190
100 ग्राम: ₹7,31,900
भारत के प्रमुख शहरों में सोने की कीमतें:
मुंबई, चेन्नई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे, कोलकाता, केरल जैसे अधिकांश शहरों में 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,945 और 24 कैरेट की ₹9,758 प्रति ग्राम रही। वहीं, दिल्ली में कीमतें थोड़ी अधिक थीं—22 कैरेट ₹8,960 और 24 कैरेट ₹9,773 प्रति ग्राम। अहमदाबाद और वडोदरा जैसे शहरों में भी कीमत में मामूली अंतर रहा।
पिछले दिनों की तुलना में आज की स्थिति:
19 अप्रैल 2025 को भी 22 कैरेट सोने की कीमत ₹8,945 और 24 कैरेट की ₹9,758 थी। यानी आज के दिन सोने की कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। इससे पहले 18 अप्रैल को कीमतों में ₹25 से ₹27 तक की बढ़त दर्ज की गई थी। ऐसे में 20 अप्रैल को बाजार की स्थिरता यह दर्शाती है कि मौजूदा समय निवेश के लिए संतुलित हो सकता है।
भारत में सोने की कीमतों में किसी प्रकार की कोई वृद्धि या गिरावट दर्ज नहीं की गई है। आज कीमत स्थिर हैं जिसकी वजह से निवेशकों को राहत का मिली है क्योंकि कीमतों में कोई उतार चढ़ाव नहीं हुआ है। यदि आप सोना खरीदने का सोच रहे हैं, तो यह दिन स्थिर दरों पर खरीदारी के लिए उपयुक्त हो सकता है। फिर भी बाजार के अगले रुझानों पर नजर बनाए रखना जरूरी है ताकि किसी भी अचानक बदलाव से आपके फैसले पर असर न पढ़ें।
इन्हें भी पढ़ें:
- EPFO Pension Scheme: सिर्फ 10 साल नौकरी और हर महीने पाएं ₹3000 तक पेंशन
- NEET UG Admit Card 2025: यहाँ से देखें कब जारी होगा एडमिट कार्ड
- NSPCL ने असिस्टेंट ऑफिसर पदों के लिए निकाली भर्तियां, 5 मई तक करें ऑनलाइन आवेदन