Gold Price Today: सोने की कीमतों में आई फिर से गिरावट, देखें 22 और 24 कैरेट के आज के दाम

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: भारत में सोने की अहमियत को देखते हुए इसकी कीमत की जानकारी होना बहुत जरूरी है। भारत में सोने को सिर्फ गहनों तक ही इस्तेमाल नहीं किया जाता है बल्कि इसे भारतीय परंपरा, सुरक्षा और निवेश का प्रतीक भी माना जाता है। चाहे शादी-ब्याह हो, कोई त्यौहार हो या फिर कोई शुभ अवसर हो। सोने की खरीदारी को हर अवसर पर एक अहम हिस्सा माना जाता है। ऐसे में सोने की रोजाना बदलती कीमतों पर रखना आम लोगों से लेकर निवेशकों तक के लिए जरूरी है। आज हम आपको इस लेख में बताएंगे कि आज के दिन सोने की कीमत क्या रही है?

आज की सोने की कीमत (9 अप्रैल 2025)

आज 18 कैरेट सोने का प्रति ग्राम भाव (भारत में)

1 ग्राम – ₹6,729 (₹1 की गिरावट)

8 ग्राम – ₹53,832 (₹8 की गिरावट)

10 ग्राम – ₹67,290 (₹10 की गिरावट)

100 ग्राम – ₹6,72,900 (₹100 की गिरावट)

Gold Price Today

आज 22 कैरेट सोने का प्रति ग्राम भाव (भारत में)

1 ग्राम – ₹8,224 (₹1 की गिरावट)

8 ग्राम – ₹65,792 (₹8 की गिरावट)

10 ग्राम – ₹82,240 (₹10 की गिरावट)

100 ग्राम – ₹8,22,400 (₹100 की गिरावट)

आज 24 कैरेट सोने का प्रति ग्राम भाव (भारत में)

1 ग्राम – ₹8,972 (₹1 की गिरावट)

8 ग्राम – ₹71,776 (₹8 की गिरावट)

10 ग्राम – ₹89,720 (₹10 की गिरावट)

100 ग्राम – ₹8,97,200 (₹100 की गिरावट)

अलग-अलग शहरों में सोने के दाम

देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों में थोड़ा-बहुत फर्क देखने को मिलता है, जो आमतौर पर टैक्स, डिमांड और स्थानीय परिवहन लागत की वजह से होता है। आज चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे जैसे शहरों में 22 कैरेट सोना ₹8,224 प्रति ग्राम और 24 कैरेट ₹8,972 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। वहीं दिल्ली में थोड़ा अधिक रेट देखा गया, जहां 22 कैरेट ₹8,239 और 24 कैरेट ₹8,987 है। वडोदरा और अहमदाबाद में 22 कैरेट ₹8,229 और 24 कैरेट ₹8,977 प्रति ग्राम पर मिल रहा है।

पिछले 10 दिनों में सोने की चाल

अगर हम बीते 10 दिनों की कीमतों को देखें, तो सोने के बाजार में हलचल साफ नजर आती है। 31 मार्च को 24 कैरेट सोना ₹9,191 प्रति ग्राम और 22 कैरेट ₹8,425 था, जो धीरे-धीरे गिरते-गिरते 9 अप्रैल को ₹8,972 (24K) और ₹8,224 (22K) पर पहुंच गया है। बीच में 4 और 5 अप्रैल को सबसे तेज गिरावट देखी गई, जब दोनों कैरेट की कीमतों में ₹90 से ₹174 तक की गिरावट हुई। वहीं, 1 और 3 अप्रैल को थोड़ी तेजी आई थी, लेकिन कुल मिलाकर यह गिरावट का रुख ही बना रहा।

आगे बाजार की चाल क्या रहेगी?

सोने की कीमतों में पिछले कुछ दिनों में लगातार गिरावट देखी गई है, जो कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू वजहों पर निर्भर करती है जैसे कि डॉलर की चाल, कच्चे तेल की कीमत, वैश्विक संकट और भारतीय रुपए की स्थिति आदि। अभी के हालात देखते हुए कहा जा सकता है कि थोड़े और समय तक सोने की कीमत में गिरावट देखने के लिए मिलेगी। हालांकि शादी ब्याह और त्योहारों के मौसम में कीमतों में फिर से उछाल देखने के लिए मिल सकता है।

Gold Price Today

डिस्क्लेमर:

सोने को आज भी आम आदमी भरोसेमंद निवेश मानता है। बीते कुछ दिनों में गिरावट को देखते हुए यह समय खरीदारी के लिए बेहतर साबित हो सकता है, लेकिन निवेश से पहले आपको बाजार का आकलन जरूर करना चाहिए। चाहे आप पहनने के लिए जेवर खरीद रहे हों या भविष्य की बचत के लिए सोने में निवेश कर रहे हों सोने की कीमतों की जानकारी रखने से आप हमेशा फायदे में रहेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें