Gold Price Today: भारत में सोने को सिर्फ धातु की नजर से ही नहीं देखा जाता है बल्कि इसे safe investment के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। हमारे देश के लोग रोज ही Gold Price पर नजर रखते हैं क्योंकि हर दिन गोल्ड प्राइस बदलते रहते हैं। अगर हम आज की बात करें तो आज सोने के दाम कुछ बढ़ते हुए नज़र आए हैं। आइए आज का Gold Trend देखते हैं।
आज Gold Price में क्यों आई तेजी?
आज के कारोबारी दिन में सोने के दामों में तेज़ी दर्ज की गई है। बीते दिन की तुलना में आज 24 कैरेट, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के भाव ऊपर गए हैं। Gold Market के एक्सपर्ट का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बढ़ती Gold की मांग इसकी एक वजह है। इसके अलावा घरेलू बाजार में भी मांग तेजी से बढ़ती हुई नज़र आ रही है, जिस वजह से गोल्ड प्राइस बढ़ते हुए दिखे हैं।
24 कैरेट सोने के दाम
1 ग्राम – ₹13,882
8 ग्राम – ₹1,11,056
10 ग्राम – ₹1,38,820
100 ग्राम – ₹13,88,200

22 कैरेट सोने के दाम
1 ग्राम – ₹12,725
8 ग्राम – ₹1,01,800
10 ग्राम – ₹1,27,250
100 ग्राम – ₹12,72,500
18 कैरेट सोने का दाम
1 ग्राम – ₹10,412
8 ग्राम – ₹83,296
10 ग्राम – ₹1,04,120
100 ग्राम – ₹10,41,200
देश के प्रमुख शहरों में सोने के ताजा भाव
आज देश के लगभग सभी बड़े शहरों में सोने की कीमतों में तेजी दर्ज की गई है। चेन्नई में 24 कैरेट सोना ₹13,997 और 22 कैरेट सोना ₹12,830 प्रति ग्राम पर कारोबार कर रहा है, जो अन्य शहरों के मुकाबले में थोड़ा महंगा है। मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 24 कैरेट सोना ₹13,882 और 22 कैरेट सोना ₹12,725 प्रति ग्राम के भाव पर मौजूद है।
जबकि राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने का दाम ₹13,897 और 22 कैरेट सोने का भाव ₹12,740 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं अहमदाबाद और वडोदरा में 24 कैरेट सोना ₹13,887 और 22 कैरेट सोना ₹12,730 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। शहरों के हिसाब से यह फर्क टैक्स, मांग और ट्रांसपोर्ट लागत की वजह से होता है।

डिजिटल गोल्ड और फिजिकल गोल्ड में क्या है फर्क?
आज के समय में इन्वेस्ट के लिए सिर्फ फिजिकल गोल्ड ही नहीं बल्कि डिजिटल गोल्ड का ऑप्शन भी मौजूद है। डिजिटल गोल्ड में स्टोरेज और सिक्योरिटी की फिक्र नहीं होती, जबकि फिजिकल गोल्ड को सुरक्षित रखने की जरूरत पड़ती है। Gold Price Today दोनों ही विकल्पों पर लागू होता है, लेकिन निवेश से पहले इनके फायदे और नुकसान समझना जरूरी है।
निवेशकों और खरीदारों के लिए क्या है संकेत?
आज Gold Price में बढ़ने वाली तेजी बाजार में सोने की मांग को मजबूत बना रही है। एक्सपर्ट का कहना है कि सोने में इन्वेस्ट करना एक समझदारी भरा फैसला होगा। अगर आगे भी यही हाल रहा तो Gold Price में और भी बढ़ोतरी देखी जा सकती है। ऐसे में निवेश करने वालों को सोच-समझकर और बाजार की चाल को ध्यान में रखते हुए निवेश करना चाहिए। आने वाले दिनों में Gold Price में और भी उछाल देखने को मिल सकता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- Realme 16 Pro Series का हुआ ऑफिशियल लॉन्च, ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर होगी बिक्री
- Maruti Suzuki Baleno: स्टाइल, स्पेस और माइलेज का स्मार्ट हैचबैक, जानिए कीमत
- JKSSB Constable Vacancy 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, ऐसे करें अप्लाई























