Gold Price Today: भारत में सोने की मांग साल भर में कई बार कभी बढ़ती है तो कभी घटती है, विशेष तौर पर त्योहार और शादी-विवाह के सीजन में सोने की खरीदारी बहुत बढ़ जाती है जिससे इसकी कीमत पर असर पढ़ता है। भारतीय लोग सोने को केवल आभूषण के रूप में ही नहीं, बल्कि एक सुरक्षित निवेश के रूप में भी देखते हैं। यही वजह है कि सोने की मांग बढ़ने पर कीमतों में उतार-चढ़ाव आना आम बात है। आज इस लेख में हम आज के दिन सोने की कीमतों पर चर्चा करेंगें।
आज भारत में सोने की कीमतें:
अगर देखा जाए तो आज 9 मई 2025 को सोने की कीमतों में बढ़त देखी गई है। यह बढ़त बहुत आम और मामुली है।
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,131 (+₹1)
10 ग्राम – ₹91,310 (+₹10)
100 ग्राम – ₹9,13,100 (+₹100)
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,961 (+₹1)
10 ग्राम – ₹99,610 (+₹10)
100 ग्राम – ₹9,96,100 (+₹100)
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,471 (+₹1)
10 ग्राम – ₹74,710 (+₹10)
100 ग्राम – ₹7,47,100 (+₹100)
पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों का हाल
आज 9 मई को सोने के दामों में केवल ₹1 की मामूली बढ़ोतरी हुई है। 8 और 7 मई को भी दामों में बढ़त देखी गई थी, जबकि 6 मई को भारी उछाल आया था जिसमें 22 कैरेट सोना ₹250 और 24 कैरेट ₹273 बढ़ गया था। इससे पहले 1 से 4 मई के बीच दाम स्थिर या गिरावट में रहे थे। कुल मिलाकर, मई के पहले सप्ताह में लगातार चढ़ाव के बाद अब बाजार धीरे-धीरे स्थिर हो रहा है।
प्रमुख शहरों में सोने के दाम
देश के अधिकतर शहरों में आज 22 कैरेट सोना ₹9,131 और 24 कैरेट ₹9,961 प्रति ग्राम बिक रहा है। दिल्ली और अहमदाबाद जैसे शहरों में कीमतें थोड़ी ज्यादा हैं – दिल्ली में ₹9,146 (22K) और ₹9,976 (24K), जबकि अहमदाबाद में ₹9,136 और ₹9,966 प्रति ग्राम दर्ज की गई हैं। यह अंतर स्थानीय टैक्स और बाजार मांग पर निर्भर करता है।
सोने के विभिन्न प्रकार और उनके दाम:
भारत में सोने के विभिन्न प्रकार होते हैं जिसमें सबसे प्रमुख– 18 कैरेट, 22 कैरेट और 24 कैरेट है। इनकी कीमतों में भी फर्क होता है। 24 कैरेट सोने को सबसे शुद्ध सोना माना जाता है, और इसका दाम सबसे ज़्यादा होता है। वहीं, 22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के दाम कम होते हैं। जब आप सोने की खरीदारी करते हैं तो यह जानना ज़रूरी है कि आप किस प्रकार का सोना खरीद रहे हैं, क्योंकि इससे कीमत पर बड़ा असर पड़ता है। इसकी शुद्धता का भी ध्यान रखना आवश्यक है।
भारत में सोने की कीमतें समय-समय पर बदलती रहती हैं, लेकिन फिर भी यह निवेश के लिए एक स्थिर और भरोसेमंद विकल्प बना रहता है। आप इसे आभूषण के रूप में खरीदें या निवेश के तौर पर, सोने का महत्व और कीमत हमेशा जानना बहुत ज़रूरी है। इसी के साथ सोने की कीमतों में बदलाव के कारणों को भी समझना ज़रूरी है, ताकि आप सही वक्त पर सही फैसला ले सकें और अपने निवेश को सुरक्षित बना सकें।
इन्हें भी पढ़ें:
- CBSE Board Result 2025 Live Updates: कभी भी जारी हो सकता है रिज़ल्ट, ऐसे करें डाउनलोड
- IDBI बैंक में 676 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी, उम्मीदवार 20 मई तक करें रजिस्ट्रेशन
- 70,000+ सैलरी वाली नौकरी का मौका! SAI में स्ट्रक्चरल इंजीनियर के लिए निकली वैकेंसी, तुरंत करें अप्लाई!
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।