Gold Price Today: आज फिर से गिरे सोने के दाम, जानिए कितने रुपये सस्ता हुआ 22 और 24 कैरेट सोना

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Gold Price Today: भारत में सोने की कीमतें रोजाना बदलती हैं, जो बाजार की मांग, आपूर्ति और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर निर्भर करती हैं। सोना भारतीय लोगों के लिए सिर्फ एक गहना नहीं बल्कि एक सुरक्षित निवेश भी है। आज 1 मई 2025 को सोने की कीमत में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। आइए जानते हैं आज के ताजा दाम और देश के प्रमुख शहरों में सोने की स्थिति के बारे में।

भारत में रोजाना सोने की कीमत बदलना एक आम बात है यह कीमत बाजार की मांग, सोने की आपूर्ति और बहुत सी अंतराष्ट्रीय वजहों पर निर्भर करती है। सोना भारतीय लोगों के लिए सिर्फ एक गहना नहीं बल्कि ये उनकी आस्था, परंपरा और सुरक्षा का प्रतीक भी है। आज इस लेख में हम आज के दिन यानी 1 मई 2025 को सोने के क्या दाम रहे हैं, इस पर चर्चा करेंगे।

Gold Price Today

आज भारत में सोने की कीमतें:

आज सोने की कीमतों में अच्छी खासी गिरावट देखी गई है। ये गिरावट 164 से लेकर 20,000 तक है जो की कीमतों और ग्रामों के अनुसार इस प्रकार है।

22 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹8,775 (-₹200)

10 ग्राम – ₹87,750 (-₹2,000)

100 ग्राम – ₹8,77,500 (-₹20,000)

24 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹9,573 (-₹218)

10 ग्राम – ₹95,730 (-₹2,180)

100 ग्राम – ₹9,57,300 (-₹21,800)

18 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹7,180 (-₹164)

10 ग्राम – ₹71,800 (-₹1,640)

100 ग्राम – ₹7,18,000 (-₹16,400)

पिछले 10 दिनों में सोने के दामों का बदलाव

पिछले कुछ दिनों में सोने के दामों में भारी उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज 1 मई 2025 को 22 कैरेट सोने का दाम ₹8,775 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोने का ₹9,573 प्रति ग्राम रहा, जो कि कल की तुलना में ₹200 और ₹218 कम है। 30 अप्रैल को 22 कैरेट सोना ₹8,975 और 24 कैरेट सोना ₹9,791 पर था। 29 अप्रैल को हल्की बढ़त के बाद 28 अप्रैल को फिर गिरावट दर्ज की गई थी। 27 अप्रैल और 26 अप्रैल को दाम स्थिर रहे थे, जबकि 23 अप्रैल को भारी गिरावट और 22 अप्रैल को तेज उछाल देखा गया था। कुल मिलाकर, अप्रैल के आखिरी दिनों में सोने की कीमतों में काफी बदलाव देखने को मिला।

प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव

आज भारत के प्रमुख शहरों में भी सोने की कीमतों में समान गिरावट देखी गई। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 22 कैरेट सोने का भाव ₹8,775 और 24 कैरेट सोने का भाव ₹9,573 प्रति ग्राम रहा। दिल्ली में थोड़ी ज्यादा कीमत दर्ज हुई, जहाँ 22 कैरेट सोना ₹8,790 और 24 कैरेट सोना ₹9,588 प्रति ग्राम रहा। वडोदरा और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना ₹8,780 और 24 कैरेट सोना ₹9,578 प्रति ग्राम पर बिक रहा है।

Gold Price Today

आज सोने में देखी जाने वाले गिरावट एक अच्छा संकेत है निवेशकों के लिए। जिन लोगों ने निवेश के लिए सोने की खरीदारी टाल रखी थी, वे अब कम दामों का फायदा उठा सकते हैं। हालांकि, बाजार की स्थिति को देखते हुए आगे भी दामों में उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए कोई भी बड़ा निवेश करने से पहले ताजा भाव की जांच जरूर करनी चाहिए।

इन्हें भी पढ़ें: