Gold Price Today: सोने की बढ़ती और घटती कीमतें हमेशा से ग्राहकों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं। अगर आप सोने में निवेश की सोच रहे हैं, तो आपको इसकी कीमतों पर नज़र बनाए रखना ज़रूरी है। इस लेख में हम आज की यानी 30 मई 2025 की कीमतों पर चर्चा करेंगे। आइए जानते हैं, आज कल सोने के बाज़ार की क्या चाल चल रही है।
आज भारत में सोने की कीमतें:
आज के दिन सोने की कीमतें बढ़ी हैं। सोने में आने वाली बढ़ोतरी सोने के बढ़ते बाज़ार का संकेत है।
24 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹9,731 (+₹27)
10 ग्राम – ₹97,310 (+₹270)
100 ग्राम – ₹9,73,100 (+₹2,700)
22 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹8,920 (+₹25)
10 ग्राम – ₹89,200 (+₹250)
100 ग्राम – ₹8,92,000 (+₹2,500)
18 कैरेट सोना:
1 ग्राम – ₹7,299 (+₹21)
10 ग्राम – ₹72,990 (+₹210)
100 ग्राम – ₹7,29,900 (+₹2,100)
पिछले कुछ दिनों सोने के दाम:
अगर हम देखें तो पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव लगातार जारी रहा है। कभी कीमतें घटती हुई दिखी कभी बढ़ती हुई। आज 30 मई को कीमतों में हल्की बढ़त दर्ज की गई। इससे पहले 29 और 26 मई को सोने की कीमतों में गिरावट आई थी। 28 और 27 मई को दाम लगभग स्थिर रहे, जबकि अन्य दिनों में कभी हल्की तेजी तो कभी मामूली गिरावट देखने के लिए मिली। कुल मिलाकर अगर देखा जाए तो, पिछले 10 दिनों में सोने के भाव में रोज़ाना बदलाव होता रहा है।
प्रमुख शहरों में आज के सोने के दाम
आज भारत के ज़्यादातर शहरों में 24 कैरेट सोने की कीमत ₹9,731 और 22 कैरेट ₹8,920 प्रति ग्राम रही। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में यही रेट देखने को मिला। दिल्ली और अहमदाबाद में थोड़ा अंतर रहा, जहाँ 24 कैरेट सोना ₹9,746 और ₹9,736 रहा। यह फर्क टैक्स या स्थानीय बाजार हालत की वजह से होता है।
जैसे कि हमने देखा आज के दिन सोने की कीमतें बढ़ी हैं। सोने की बढ़ती कीमतें यह दर्शाती हैं कि बाज़ार बढ़ोतरी की ओर बढ़ रहा है। यदि आप निवेश की सोच रहे हैं, तो आपको घटती कीमतों का इंतेज़ार करते हुए निवेश या गहनों को खरीदना चाहिए।
इन्हें भी पढ़ें:
- CAT Exam Date 2025: यहाँ से देखें परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- JEECUP Exam Date 2025: यहाँ से देखें कब होगी परीक्षा और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- GNM Entrance Test Date 2025: यहाँ से देखें परीक्षा की तारीख़ और डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।