×

Gold Price Today: सोने की कीमतों में दिखी स्थिरता, जानिए आज के 22 और 24 कैरेट रेट

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: भारत में प्रत्येक व्यक्ति को सोने के प्रति बेहद लगाव है, सोने का नाम सुनते ही दिल खिल जाता है। भारतीय लोगों के लिए सोना सिर्फ ज़ेवर ही नहीं है, बल्कि सम्मान, भरोसे और भविष्य की सुरक्षा का प्रतीक है। यही वजह है कि यहां हर परिवार की तिजोरी में सोने की मौजूदगी आम बात है।

कैसे मापी जाती है सोने की शुद्धता:

सोने की शुद्धता को “कैरेट” से मापा जाता है। जिसमें 24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध होता है, पर बहुत नाजुक भी इसे गहनों के लिए इस्तेमाल नही किया जा सकता है। इसके अलावा 22 कैरेट सोने में कुछ मिलावट होती है, जिसकी वजह से गहने आसानी से बन जाते हैं। और 18 कैरेट सोने में बहुत सी दूसरी धातुएं मिलाई जाती हैं, जिससे जेवर टिकाऊ और फैशनेबल बनते हैं।

Gold Price Today

आज भारत में सोने की कीमतें:

अगर कल के मुकाबले देखा जाए तो आज भारत में सोने की कीमतों में कोई बदलाव नही देखा गया है जो बाज़ार की स्थिरता को दर्शाता है।

22 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹9,002 (कोई बदलाव नहीं)

10 ग्राम – ₹90,020 (कोई बदलाव नहीं)

100 ग्राम – ₹9,00,200 (कोई बदलाव नहीं)

24 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹9,821 (कोई बदलाव नहीं)

10 ग्राम – ₹98,210 (कोई बदलाव नहीं)

100 ग्राम – ₹9,82,100 (कोई बदलाव नहीं)

18 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹7,366 (कोई बदलाव नहीं)

10 ग्राम – ₹73,660 (कोई बदलाव नहीं)

100 ग्राम – ₹7,36,600 (कोई बदलाव नहीं)

भारत के प्रमुख शहरों में आज का सोने का भाव

आज देश के बड़े शहरों में सोने की कीमतों में ज़्यादा अंतर नहीं देखा गया है। चेन्नई, मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल और पुणे में 22 कैरेट सोना ₹9,002 प्रति ग्राम और 24 कैरेट सोना ₹9,821 प्रति ग्राम पर मिल रहा है। दिल्ली में सोने की कीमत थोड़ी अधिक है, जहां 22 कैरेट सोना ₹9,017 और 24 कैरेट ₹9,831 प्रति ग्राम दर्ज किया गया है। वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में 22 कैरेट सोना ₹9,007 और 24 कैरेट सोना ₹9,826 प्रति ग्राम मिल रहा है।

अलग-अलग शहरों में सोने के रेट

देश के हर कोने में सोने की कीमतों में थोड़ा-बहुत फर्क देखने को मिलता है। जैसे दिल्ली, मुंबई, चेन्नई, कोलकाता और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में कर, ट्रांसपोर्ट और स्थानीय डिमांड के चलते कीमतों में फर्क देखने के लिए मिलता है। इसलिए सोना खरीदने से पहले अपने शहर के सोने के ताज़ा रेट जरूरी जान लें।

Gold Price Today

पिछले कुछ दिनों सोने के भाव

पिछले कुछ दिनों में सोने की कीमतें स्थिर रही हैं। 26 अप्रैल और आज यानी 27 अप्रैल को कीमतों में कोई बदलाव नहीं आया है। इससे पहले भी पिछले सप्ताह के दौरान सोने के दाम में बहुत हल्की तेजी और गिरावट देखी गई थी। वर्तमान में बाज़ार स्थिर है, जिससे निवेशकों को सोने की खरीदारी करने का एक सुरक्षित मौका मिल सकता है।

सोना हमेशा से भारतीय लोगों का भरोसेमंद साथी रहा है। आज के बदलते बाजार में इसकी चमक बनी हुई है। चाहे गहनों के रूप में हो या निवेश के तौर पर, सोने का महत्व कभी भी कम नहीं होता। सही जानकारी और सोच-समझकर किया गया सोने में निवेश भविष्य को सुनहरा बना सकता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें