Gold-Silver Rate Today: कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोने के दाम ने छुआ आसमान! देखे क्या है आज के रेट?

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold-Silver Rate Today: सोने चाँदी के दामों में प्रतिदिन उतार चढ़ाव आते रहते है। ऐसे में आप की अपनी वेब साइड Dailynews24 आप को सोने चाँदी से जुड़ी पूरी जानकारी देने की कोशिश करती है। आज हम आप के लिए सोने चाँदी से जुड़ी पूरी जानकारी लेकर आय है। भारतीय सर्राफा बाजार में आज एक बार फिर सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखी जा रही है।

आज पीली धातु 23 रुपये प्रति 10 ग्राम और चांदी 1361 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से महंगी हुई है। कारोबारी सप्ताह के पहले दिन मार्केट में 24 घंटे में 24 कैरेट और 22 कैरेट गोल्ड के भाव में तेज़ी देखने को मिली। भारत में 24 कैरेट सोने का भाव 59,170 रुपये, जबकि 22 कैरेट का रेट 54,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर ट्रेंड करता दिख रहा है।

Gold-Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमत आसमान छू रही है

इस बीच, सोने की कीमतें (आज सोने की कीमत) एक नए रिकॉर्ड पर पहुंच गई हैं। सोने-चांदी की कीमत आसमान छू रही है। वैश्विक बाजार में नई सर्वकालिक ऊंचाई पर पहुंचने के बाद घरेलू बाजार एमसीएक्स पर भी सोना (mcx gold Price) नई ऊंचाई पर है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज पर सोने की कीमत 68890 के स्तर पर पहुंच गई है।

Gold-Silver Rate Today
Gold-Silver Rate Today

कमोडिटी एक्सचेंज पर आज सोने की कीमत 1.76 फीसदी की बढ़त के साथ 68890 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर है। इसके अलावा चांदी की कीमत भी 1 फीसदी बढ़कर 75,801 रुपये प्रति किलोग्राम पर है। घरेलू बाजार में सोने का भाव बढ़त के साथ खुला। वहीं, खुलते ही सोना नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है। अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नरम रुख के कारण वैश्विक बाजार और घरेलू बाजार दोनों में सोने की कीमतें नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। वैश्विक बाजार में सोने की कीमत आज 2,259 डॉलर प्रति औंस के नए उच्चतम स्तर पर है।

सोने में तेजी के क्या हैं कारण?

इस समय मध्य एशिया में भूराजनीतिक तनाव काफी बढ़ रहा है। यही वजह है कि सोने की कीमतें बढ़ रही हैं। यूरोप में रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध का असर सोने की कीमतों पर दिख रहा है। इसके अलावा, इजराइल पर हमास के हमले के बाद से तनाव लगातार बढ़ रहा है। इन सभी कारकों के बीच फेडरल रिजर्व बैंक से मिल रहे संकेतों से भी सोने को सपोर्ट मिल रहा है। हालिया चर्चा में फेडरल रिजर्व ने इस वित्त वर्ष में तीन बार कटौती का संकेत दिया है। वहीं, भारत में भी आरबीआई रेपो रेट में करीब 2 गुना तक कटौती कर सकता है।

Gold-Silver Rate Today
Gold-Silver Rate Today

सोने की शुद्धता

  • 24 कैरेट -99.9%
  • 23 कैरेट -95.6%
  • 22 कैरेट -91.6%
  • 21 कैरेट -87.5%
  • 18 कैरेट -75.0%
  • 17 कैरेट -70.8%
  • 14 कैरेट -58.5%
  • 10 कैरेट -41.7%
  • 9 कैरेट -37.5%
  • 8 कैरेट -33.3%

ध्यान देने वाली एक महत्वपूर्ण बात यह है कि सोना जितना कम कैरेट होगा उतना ही मजबूत होगा। धातु खरीदने से पहले हमेशा देश में सोने की कीमतें देखें।

भारत में 24 कैरेट सोने का तोला कितना है?

भारत में तोला सोने की मौजूदा कीमत ₹59,728.41 (भारतीय रुपया) है। यह सोने के मौजूदा हाजिर बाजार मूल्य और 24k के विशिष्ट शुद्धता स्तर पर आधारित है।

मिस्ड कॉल के जरिए जानें सोने की ताजा कीमत

22 कैरेट और 18 कैरेट सोने के आभूषण का खुदरा रेट जानने के लिए आप 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। थोड़ी देर में एसएमएस के जरिए रेट मिल जाएंगे। इसके साथ ही लगातार अपडेट की जानकारी के लिए आप www.ibja.co या ibjarates.com पर जा सकते हैं।

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें