Gold Price Today: आज की गिरावट ने बदला सोने का ट्रेंड, जानें आज के लेटेस्ट रेट्स

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Gold Price Today: हर दिन की तरह आज भी सोने की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखने के लिए मिला है। आज यानी 21 मई 2025 को भारत में सोने की कीमतों में हल्की गिरावट देखी गई है। जहां बीते हफ्ते सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा गया था, वहीं आज के दाम लगभग स्थिर दिखाई दे रहे हैं। इस लेख में हम सोने के हाल और बाज़ार की चाल पर चर्चा करेंगें।

आज भारत में सोने की कीमतें:

22 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹8,709 (-₹1)

10 ग्राम – ₹87,090 (-₹10)

100 ग्राम – ₹8,70,900 (-₹100)

Gold Price Today

24 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹9,501 (-₹1)

10 ग्राम – ₹95,010 (-₹10)

100 ग्राम – ₹9,50,100 (-₹100)

18 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹7,126 (-₹1)

10 ग्राम – ₹71,260 (-₹10)

100 ग्राम – ₹7,12,600 (-₹100)

पिछले कुछ दिनों में सोने की चाल

अगर पिछले कुछ दिनों की बात करें, तो 12 मई से 14 मई तक सोने के भाव लगातार गिरते हुए दिखे थे। इसके बाद 15 और 16 मई सोने के दामों में थोड़ी बढ़त देखने को मिली थी। फिर 17 और 18 मई को कीमतें लगभग एक जैसी बनी रहीं थीं। 19 मई को दामों में फिर से बढ़त आई, लेकिन 20 और 21 मई को एक बार फिर थोड़ी गिरावट दर्ज हुई। यानी पूरे हफ्ते में सोने के भाव कभी बढ़े, तो कभी घटते हुए नज़र आए।

प्रमुख शहरों में सोने के दाम

अगर देखा जाए तो भारत के सभी प्रमुख शहरों में आज 22 कैरेट और 24 कैरेट सोने के दाम लगभग एक जैसे रहे हैं। मुंबई, चेन्नई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल जैसे शहरों में 22 कैरेट सोना ₹8,709 और 24 कैरेट ₹9,501 प्रति ग्राम पर बिक रहा है। दिल्ली और अहमदाबाद में ये दरें थोड़ी सी ज़्यादा रही हैं। दिल्ली में 22 कैरेट ₹8,724 और 24 कैरेट ₹9,516 पर दर्ज हुआ। वहीं वडोदरा और अहमदाबाद में भी ₹5 की मामूली बढ़ोतरी रही।

Gold Price Today

21 मई 2025 को सोने की कीमतों में ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं दिखाई दिया है, लेकिन बीते कुछ दिनों में आई गिरावट और बढ़त ने बाज़ार को अस्थिर बना दिया है। अगर आप सोना खरीदने या निवेश करने का मन बना रहे हैं, तो आने वाले दिनों की चाल पर नज़र रखना ज़्यादा बेहतर होगा। फिलहाल बाज़ार स्थिर दिख रहा है, जो खरीदारी के लिए एक सही समय हो सकता है।

इन्हें भी पढ़ें: