×

Gold Price Today: आज सोने की कीमत में आया बड़ा बदलाव, 22 और 24 कैरेट के रेट देखें

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gold Price Today: आज के इस लेख में हम बात करेंगें आज यानी 2 मई 2025 को सोने के दाम भारत में क्या चल रहे हैं? जैसे कि आप जानते हैं, पिछले कुछ दिनों से सोने के दामों में गिरावट देखी जा रही है जो निवेशकों के लिए एक अच्छा संकेत है। आज भी यह संकेत इसी तरह से बना हुआ है। आज भी सोने के दामों में गिरावट देखी गई है। आईए इस गिरावट के बारे में ज्यादा जानते हैं।

आज भारत में सोने की कीमतें:

आज के दिन सोने की कीमत में गिरावट आई है ये गिरावट 20₹ से लेकर ग्राम के हिसाब से 2,200₹ तक की है।

22 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹8,755 (-₹20)

10 ग्राम – ₹87,550 (-₹200)

100 ग्राम – ₹8,75,500 (-₹2,000)

Gold Price Today

24 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹9,551 (-₹22)

10 ग्राम – ₹95,510 (-₹220)

100 ग्राम – ₹9,55,100 (-₹2,200)

18 कैरेट सोना:

1 ग्राम – ₹7,164 (-₹16)

10 ग्राम – ₹71,640 (-₹160)

100 ग्राम – ₹7,16,400 (-₹1,600)

सोने के भाव में उतार-चढ़ाव क्यों होता है

सोने की कीमतें हर दिन बदलती हैं, जो कई वजहों से है। इनमें अंतरराष्ट्रीय बाजार की स्थिति, डॉलर की कीमत, मांग और आपूर्ति, और सरकारी नीतियाँ शामिल हैं। जब किसी देश में आर्थिक अनिश्चितता बढ़ती है, तो लोग निवेश के लिए सोने को सुरक्षित विकल्प मानते हैं, जिससे उसकी मांग और कीमत दोनों बढ़ जाती हैं।

आज अलग-अलग शहरों में सोने की कीमत

भारत के अलग-अलग शहरों में सोने के भाव थोड़े-थोड़े अलग हो सकते हैं। कीमतों के अलग होने की वजह कर, लागत जैसे कारण होते हैं। आज चेन्नई, मुंबई, बेंगलुरु, हैदराबाद, पुणे और केरल में 22 कैरेट सोना ₹8,755 प्रति ग्राम और 24 कैरेट ₹9,551 प्रति ग्राम है। वहीं दिल्ली में यह थोड़ी ज्यादा दर पर ₹8,770 (22K) और ₹9,566 (24K) पर मिल रहा है। अहमदाबाद और वडोदरा में भी यही कीमत ₹8,760 (22K) और ₹9,556 (24K) है।

पिछले 10 दिनों का भाव देखें तो क्या समझ आता है

अगर हम पिछले 10 दिनों के दामों पर नजर डालें, तो पाएंगे कि सोने की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव हो रहा है। 23 अप्रैल को 24 कैरेट सोने का भाव ₹9,835 था जो आज घटकर ₹9,551 हो गया है। यह साफ दर्शाता है कि बाजार में गिरावट का रुख बना हुआ है। निवेशकों के लिए यह समय थोड़ा सतर्क रहने का है।

Gold Price Today

क्या यह सोना खरीदने का सही समय है?

आज की कीमतें पिछले दिनों की तुलना में थोड़ी कम हैं, इसलिए यह उन लोगों के लिए अच्छा समय हो सकता है जो जल्द ही गहने खरीदने या निवेश करने की सोच रहे हैं। हालांकि, अगर आप लम्बे समय का निवेश करना चाहते हैं, तो बाजार की दिशा को समझना जरूरी है। विशेषज्ञों की सलाह लेना भी एक अच्छा विकल्प हो सकता है।

आज भारत में सोने की कीमत में थोड़ी गिरावट देखी गई है। यह गिरावट उन लोगों के लिए फायदेमंद हो सकती है जो खरीदारी की योजना बना रहे हैं। हालाँकि बाजार की चाल को समझना और समय पर सही फैसला लेना बहुत जरूरी है। हमेशा किसी विश्वसनीय जौहरी या वित्तीय सलाहकार से सलाह लेकर ही निवेश करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें