Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य विश्व के महान विद्वान, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और कूटनीतिज्ञ होने के साथ-साथ एक महान मार्गदर्शक भी थे। चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र, चाणक्य नीति में धन और संपत्ति को लेकर कई महत्वपूर्ण बातों का जिक्र किया है। आचार्य चाणक्य (acharya chanakya) ने बताया है कि कई बार व्यक्ति जाने-अनजाने में ऐसी गलतियां कर बैठता है जिससे धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं और उसका घर छोड़कर चली जाती हैं।
Chanakya Niti
इसके कारण लोग दिन-ब-दिन गरीब होते जाते हैं। कड़ी मेहनत के बावजूद भी धन की कमी रहती है। उसके घर में मां लक्ष्मी की जगह उनकी बहन अलक्ष्मी निवास करने लगती है, जिससे व्यक्ति गरीब हो जाता है। आइए आज जानते हैं कि किन घरों में देवी लक्ष्मी कभी नहीं टिकती हैं।
इन घरों में हमेशा रहती है गरीबी
फिजूलखर्ची:
जिन घरों के लोग अनावश्यक चीजों पर पैसा खर्च करते हैं और दिखावा करते हैं, उनके घर में कभी भी पैसा नहीं टिकता है। ऐसे घर के लोग चाहे कितना भी पैसा कमा लें लेकिन वो हमेशा कर्ज के बोझ से दबे रहते हैं। कठिन समय के लिए बचत न कर पाने के कारण वे उससे उबर नहीं पाते हैं। इसलिए चाणक्य नीति (Chanakya Niti) के अनुसार व्यक्ति को हमेशा पैसा सही जगह पर खर्च करना चाहिए।
रसोई में गंदे बर्तन:
ऐसे घरों में मां लक्ष्मी कभी निवास नहीं करतीं जहां गंदगी होती है और रात के समय रसोई में गंदे बर्तन छोड़े जाते हैं। रात के समय रसोई की सफाई न करने से मां अन्नपूर्णा नाराज हो जाती हैं। मां अन्नपूर्णा मां लक्ष्मी का ही एक रूप हैं। ऐसे घर में दरिद्रता का वास होता है। उन्हें सम्मान नहीं मिलता। धन की हानि होती है।
शाम के समय झाड़ू लगाना:
जिन घरों में सूर्यास्त के बाद झाड़ू-पोछा किया जाता है, वहां मां लक्ष्मी कभी प्रवेश नहीं करतीं। शाम का समय देवी लक्ष्मी के आगमन का समय होता है इसलिए दिन में ही घर की साफ-सफाई कर लेनी चाहिए। चाणक्य नीति (Chanakya Niti) यदि किसी कारणवश आपको शाम के समय घर में झाड़ू लगाना पड़े तो एकत्रित कूड़ा-कचरा तुरंत बाहर न निकालें। बल्कि अगली सुबह ही उसे घर से बाहर ले जाएं।
आलची, दुराचारी लोग:
आचार्य चाणक्य (acharya chanakya) ने बताया है कि जो लोग आलसी, शरारती, बड़ों, विद्वानों या महिलाओं का सम्मान नहीं करते उनसे मां लक्ष्मी हमेशा नाराज रहती हैं। इस वजह से ये लोग भले ही अमीर हों लेकिन इन्हें गरीब होने में देर नहीं लगती।
Chanakya Niti: खूबसूरत पत्नी है तो हो सकती है ये परेशानी, जाने आचार्य चाणक्य की ये बाते
Chanakya Niti: बुरा समय आने से पहले दिखते हैं ये 5 संकेत, ना करें नजरअंदाज, रहें सचेत
Vastu Tips For New Home: नए घर में प्रवेश करते वक्त रखें 5 बातो का ध्यान, आएगी सुख-समृद्धि