अगर आप बैंकिंग सेक्टर में काम करना चाहते हैं, तो हाल ही में Bank of Maharashtra (BOM) ने Apprentice Recruitment 2026 के तहत कुल 600 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल सूचना जारी कर दी है। जो लोग इस भर्ती के इच्छुक हैं, उनके लिए ऑनलाइन आवेदन का मौका है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए 15 जनवरी 2026 से 25 जनवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। आइए जानते हैं, इस भर्ती के लिए कौन लोग आवेदन कर सकते हैं।
राज्यवार वैकेंसी डिटेल्स
Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026 के तहत देश के अलग-अलग राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में खाली पदों को भरा जाएगा। इनमें सबसे ज्यादा 261 पद महाराष्ट्र के लिए रखे गए हैं, इसके अलावा मध्य प्रदेश में 45, उत्तर प्रदेश में 34, गुजरात में 25, तमिलनाडु और कर्नाटक में 21-21 पद, राजस्थान और पंजाब में 15-15 पद तथा अन्य राज्यों जैसे बिहार, ओडिशा, केरल, पश्चिम बंगाल, हरियाणा, तेलंगाना और जम्मू-कश्मीर में सीमित संख्या में पद तय किए गए हैं। कुल मिलाकर सभी राज्यों को मिलाकर 600 पद भरे जाएंगे।

जरूरी शर्तें और योग्यता
इस भर्ती के लिए तय की जाने वाली योग्यताएं और शर्तें पूरी करने वाले उम्मीदवार ही इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे। इस भर्ती के लिए सभी पद Apprentice के हैं जिसके लिए उम्मीदवार का किसी भी मान्यता प्राप्त कॉलेज या यूनिवर्सिटी से स्नातक पास होना जरूरी है।
साथ ही प्रदेश की स्थानीय भाषा पढ़नी, लिखनी व बोलनी आणि चाहिए। भाषा के प्रमाण के लिए उम्मीदवार को 10वीं या 12वीं की मार्कशीट या सर्टिफिकेट देना होगा। इसलिए ध्यान से आवेदन करें क्योंकि गलती पाई जाने पर आवेदन कैंसल हो जाएगा। उम्र सीमा की बात करें तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 20 साल और ज्यादा से ज्यादा 28 साल होनी चाहिए।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा?
इस भर्ती के वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जिन्होंने फीस जमा की होगी। अगर आप UR, EWS और OBC वर्ग के उम्मीदवार हैं, तो आपको ₹150 + GST देने होंगे। इसके अलावा SC और ST वर्ग के उम्मीदवारों के लिए शुल्क ₹100 + GST रखा गया है। वहीं PwBD (दिव्यांग) उम्मीदवारों को कोई आवेदन शुल्क नहीं देना होगा। आपकी अपनी कैटिगरी के हिसाब से आवेदन फीस जमा करनी होगी।
चयन प्रक्रिया कैसे होगी?
Bank of Maharashtra Apprentice Recruitment 2026 में उम्मीदवारों का चयन राज्यवार अप्रेंटिसशिप ट्रेनिंग जरूरतों के आधार पर किया जाएगा। चयनित उम्मीदवारों को उसी राज्य या क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जाएगा, जहाँ से उन्होंने आवेदन किया है। यह भर्ती केवल Apprenticeship के लिए है, इसमें किसी भी प्रकार की स्थायी नौकरी की गारंटी नहीं दी जाएगी।

इसके अलावा चुने गए उम्मीदवारों को एक साल की अप्रेंटिसशिप अवधि के दौरान ₹12,300 प्रति माह का स्टाइपेंड दिया जाएगा। इस दौरान उम्मीदवारों को कोई भत्ता, आवास, हॉस्टल या कोई दूसरी सुविधा नहीं मिलेगी। ये अप्रेंटिसशिप पूरी होने के बाद जरूरी नहीं है कि बैंक आपको पक्की नौकरी दे।
अगर आप Apprentice Recruitment 2026 के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो आपको bankofmaharashtra.in ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर आवेदन करना होगा। ये भर्ती पूरी तरह से ऑनलाइन है। ध्यान रहे आवेदन फीस जमा किए बिना पका आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा।
इन्हें भी पढ़ें:
- गेमिंग का एक्सपीरियंस बदलेगा Red Magic 11 Air, लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के साथ हुआ लॉन्च
- Upcoming OTT Releases January 2026: घर बैठे मिलेगा पूरा मनोरंजन, पूरी लिस्ट यहां देखें
- Ducati XDiavel V4: पावरफुल क्रूज़र बाइक का नया अंदाज़, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स























