GATE Exam 2025: शेड्यूल हुआ जारी, जानें परीक्षा से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण तिथियां

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Gate Exam 2025: ग्रेजुएट एप्टीट्यूड टेस्ट इन इंजीनियरिंग (GATE) 2025 के लिए महत्वपूर्ण अपडेट जारी किए गए हैं। IIT रुड़की द्वारा परीक्षा की तिथियां, एडमिट कार्ड रिलीज डेट और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में घोषणा की गई है। GATE परीक्षा के माध्यम से देश भर के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों में एम. टेक और अन्य पोस्ट ग्रैजुएट प्रोग्राम्स में प्रवेश दिया जाता है।

यदि आप भी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण हो सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे परीक्षा की तारीख है और शेड्यूल क्या है? और एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें?

GATE परीक्षा की तारीखें और शेड्यूल: 

GATE परीक्षा 2025 का आयोजन 1, 2, 15 और 16 फरवरी 2025 को किया गया है। जनवरी 2025 को एडमिट कार्ड भी जारी कर दिया जाएगा। इस परीक्षा का परिणाम 19 मार्च 2025 को जारी किया जा सकता है। यह केवल संभावित तारीख है सटीक तारीख जानने के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहें। इसके अलावा रिस्पांस शीट और आंसर की की तारीख की भी घोषित नहीं की गई है। हालांकि फरवरी के अंत तक जारी करने की संभावना जताई जा रही है।

 

एडमिट कार्ड कैसे डाउनलोड करें? 

GATE परीक्षा 2025 के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करना बहुत ही सरल है। उम्मीदवार नीचे दिए गए कुछ चरणों का पालन कर कर एडमिट कार्ड आसानी से डाउनलोड कर पाएंगे:

1. सबसे पहले आप GATE की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

2. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर या ईमेल आईडी और पासवर्ड का उपयोग कर के लॉगिन करें।

3. लॉगिन करने के बाद एडमिट कार्ड का विकल्प आपको दिखाई देगा।

4. एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें और इसे प्रिंट कर परीक्षा केंद्र पर ले जाएं। बिना एडमिट कार्ड के आपको परीक्षा केंद्र पर बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

GATE परीक्षा 2025: 

GATE परीक्षा देश के शीर्ष तकनीकी और इंजीनियरिंग संस्थानों में प्रवेश के लिए दी जाने वाली परीक्षा है। इसके माध्यम से छात्रों को एम.टेक, एमई और अन्य पोस्ट ग्रेजुएट प्रोग्राम में दाखिला दिया जाता है। इसके अलावा कई सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में नौकरियों में भी गेट का स्कोर मान्य माना जाता है। इस परीक्षा की तैयारी के लिए आप अपने सिलेबस को ध्यानपूर्वक पढ़ें और सभी विषयों की तैयारी करें। पिछले वर्षों के प्रश्न पत्र को हल करें जिससे आपको परीक्षा का पैटर्न समझने में सहायता मिलेगी।

समय का प्रबंध का ध्यान रखें। परीक्षा के दौरान समय सही उपयोग करें। मॉक टेस्ट देते रहे जिससे आपको अपनी परीक्षा की तैयारी का पता चलता रहेगा। GATE परीक्षा 2025 आपके करियर के लिए एक अच्छा अवसर हो सकता है। यह न केवल उच्च शिक्षा के लिए दरवाजे खुलता है बल्कि बेहतर नौकरी पाने में भी मदद करता है। अपनी तैयारी को मजबूत बनाएं और परीक्षा से संबंधित सभी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट gate2025.iitr.ac.in पर बने रहे।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें