गवर्मेंट जॉब तलाश करने वालों के लिए GDS Recruitment 2026 के तहत 28,000 से ज्यादा पदों पर जॉब निकाली गई है। इस भर्ती के माध्यम से Branch Postmaster (BPM), Assistant Branch Postmaster (ABPM) और Dak Sevak जैसे पदों पर चुना जाएगा। अगर आप 10वी पास हैं, तो इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती पूरी तरह से ऑनलाइन होगी जिसके लिए उम्मीदवार 16 फरवरी 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
पदों की राज्यवार वैकेंसी
अगर आप GDS Recruitment 2026 के तहत कुल 28,636 पद भरे जाएंगे। ये पद अलग अलग राज्यों में अलग-अलग संख्या में वैकेंसी जारी की गई है। उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, बिहार, मध्य प्रदेश और तमिलनाडु जैसे बड़े राज्यों में सबसे ज्यादा पद रखे गए हैं। इसके अलावा उत्तराखंड, दिल्ली, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, असम, गुजरात, केरल और अन्य राज्यों में भी हजारों पदों पर भर्ती की जाएगी। अगर आप और ज्यादा डिटेल जानना चाहते हैं, तो आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ना चाहिए।

योग्यता से जुड़ी ज़रूरी शर्तें
अगर आप GDS Recruitment 2026 के लिए आवेदन करना चाहते हैं, तो आपको किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना जरूरी है। साथ ही, 10वीं कक्षा में गणित और अंग्रेजी में पास होना जरूरी है। इसके अलावा उम्मीदवार के पास कंप्यूटर की जानकारी होनी चाहिए इसके अलावा साइकिल चलानी भी आनी चाहिए और आजीविका के पर्याप्त साधन होने चाहिए। BPM पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को अपने खर्च पर Branch Post Office के लिए जगह की व्यवस्था भी करनी होगी।
साथ ही 10वी तक उम्मीदवार ने अपनी स्थानीय भाषा भी पढ़ी हो। अगर बात करें कि इस Job Notification 2026 के लिए उम्र सीमा क्या रखी गई तो उम्मीदवार की कम से कम उम्र 18 साल और ज्यादा से ज्यादा उम्र 40 साल तय की गई है। अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं, तो आपको उम्र सीमा में और ज्यादा छूट मिलेगी।
सैलरी और दूसरी सुविधाएं
GDS Recruitment 2026 के जरिए Gramin Dak Sevak में चुने गए उम्मीदवारों को अच्छी सैलरी के तौर पर Time Related Continuity Allowance (TRCA) दिया जाता है, जिसमें हर साल 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है। इसके साथ ही Dearness Allowance भी दिया जाता है।
इसके साथ ही BPM पद पर चयनित उम्मीदवारों को ₹12,000 से ₹29,380 प्रति माह, जबकि ABPM और Dak Sevak को ₹10,000 से ₹24,470 प्रति माह तक की सैलरी मिलती है। इसके अलावा, Gratuity और Service Discharge Benefit Scheme जैसी सुविधाएं भी दी जाती हैं।
चयन कैसा होगा?
इस भर्ती में सिलेक्शन प्रोसेस पूरी तरह मेरिट के आधार पर होगा। इसमें उम्मीदवार को किसी भी तरह की लिखित परीक्षा नहीं देनी होगी। ना ही उम्मीदवार को कोई इंटरव्यू देना होगा। सिर्फ 10वीं कक्षा में हासिल अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी, जिसे चार दशमलव तक प्रतिशत में बदला जाएगा।

अगर किन्हीं दो उम्मीदवार के नंबर एक जैसे आते हैं, तो उनमें से किसी एक को उनकी उम्र और वर्ग के हिसाब से चुना जाएगा। जिन लोगों को। मेरिट लिस्ट में चुना जाएगा उन्हें SMS और ईमेल के जरिए सूचना दी जाएगी, जिसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा।
आवेदन फीस
अगर आप इस भर्ती के लिए अप्लाई करते हैं, तो आपको अपनी कैटगरी के हिसाब से फीस जमा करनी होगी। ये फीस General, OBC और EWS वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन के लिए ₹100 तय की गई है। वहीं महिला उम्मीदवार SC/ST, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों को शुल्क से छूट दी गई है। इस फीस को भी ऑनलाइन ही जमा किया जा सकेगा। जिसमें आप Debit Card, Credit Card, Net Banking और UPI जैसे ऑप्शन को चुन सकते हैं।
अगर आप India Post GDS Recruitment 2026 करना चाहते हैं, तो इसमें लिए 16 फरवरी लास्ट डेट है, जिसके बाद आप के आवेदन को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसलिए आवेदन करने की इच्छा रखने वाले लोग देर न करते हुए आवेदन करें। लेकिन याद रहे कि आवेदन से पहले नोटिफिकेशन पढ़ना न भूलें।
इन्हें भी पढ़ें:
- Amazon पर धमाकेदार ऑफर! Motorola Edge 60 Pro पर मिल रहा 25% डिस्काउंट, कीमत हुई ₹9,000 कम
- Honor X6d बना बजट यूजर्स की पहली पसंद, कम कीमत में शानदार फीचर्स और परफॉर्मेंस
- PNB Apprentices Recruitment 2026 में हजारों पदों पर निकली भर्ती, बिना मौका गंवाए करें अप्लाई






















