HSSC Forest Guard Recruitment 2026 का नोटिफिकेशन जारी, 779 वैकेंसी पर आवेदन का मौका

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

अगर नौकरी ढूंढ रहे हैं, तो HSSC ने Forest Guard के लिए नौकरी निकाली है। आयोग ने कई Forest Guard के पदों को भरने का ऐलान किया है। HSSC Forest Guard Recruitment 2026 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं, जिसकी आखिरी तारीख 23 फरवरी 2026 रखी गई है। आइए इस भर्ती से जुड़ी डिटेल्स देखते हैं।

जानिए कितनी है वेकेंसी

हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने Advt. No. 04/2026 के तहत Forest Guard के पदों के लिए जो नोटिफिकेशन जारी किया उसके हिसाब कुल 779 खाली पदों को भरा जाएगा। इसमें अलग अलग श्रेणियों के लिए पद रखे गए हैं, जिससे हर कैटगरी के उम्मीदवार को इस नौकरी का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा। इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह ऑनलाइन होंगे मतलब उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। नीचे हमने इस भर्ती के ज़रूरी पदों की जानकारी दी है:

  • General (GEN): 318
  • Deprived Scheduled Castes (DSC): 55
  • Other Scheduled Castes (OSC): 55
  • Backward Class A (BCA): 102
  • Backward Class B (BCB): 08
  • Economically Weaker Section (EWS): 123
  • Ex-Servicemen (ESM) Various Categories: 117

HSSC Forest Guard Recruitment

योग्यता और शर्तें क्या हैं?

इस भर्ती के लिए सिर्फ वही लोग आवेदन कर सकते हैं, जो इससे जुड़ी सभी शर्तें पूरी करेंगे। इस के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/विश्वविद्यालय से 10+2 यानी 12वीं पास होना जरूरी है। और साथ ही उम्मीदवार को हरियाणा राज्य का नागरिक होना जरूरी है। सभी उम्मीदवार जो इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उन्हें हमारी तरफ से सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पहले एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन को जरूर पढ़ें उसके बाद ही आवेदन करें।

अगर बात उम्र सीमा की हो तो उम्मीदवार को कम से कम 18 साल और ज्यादा से ज्यादा 42 साल का होना चाहिए। लेकिन अगर उम्मीदवार आरक्षित वर्ग से हैं, तो उनको सरकारी नियमों के हिसाब से छूट दी जाएगी।

HSSC Forest Guard Recruitment

क्या होगी चयन प्रक्रिया?

Forest Guard Recruitment 2026 के लिए उम्मीदवारों को मेरिट और उनकी योग्यता के आधार पर ही चुना जाएगा। इसमें document verification और कुछ दूसरे चरण भी शामिल होंगे। जो उम्मीदवार सभी चरणों को पर करेंगे भी इसके योग्य होंगे। अगर आप 2026 में जॉब की तलाश में हैं, तो HSSC Recruitment 2026 एक अच्छा मौका हो सकती है।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You