MBBS का सपना होगा सच! NEET UG में सफलता पाने के लिए अपनाएं ये स्मार्ट टिप्स!

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

अगर आप भी NEET UG परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं और इस परीक्षा में अच्छा स्कोर लाना चाहते हैं, तो यह लेख आप ही के लिए है। यह परीक्षा MBBS जैसे लोकप्रिय कोर्स में एडमिशन लेने के लिए जरूरी होती है। अगर आप सही तरीके और मेहनत से काम लेते हैं, तो सलफता पाना निश्चित है। नीचे हमने कुछ जरूरी बातें बताई हैं, जिन्हें अगर आप अपनाते हैं तो उम्मीद है कि आप सफलता पा सकते हैं।

सिलेबस की अच्छी समझ:

NEET की तैयारी के पहले स्टेप में आपको परीक्षा का पूरा सिलेबस इकट्ठा करना चाहिए। उसके बाद सिलेबस को विषयों, टॉपिक और सब टॉपिक में बांट लें। इससे आपको यह समझने में सहायता मिलेगी कि किस विषय पर आपको ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। हर टॉपिक्स के लिए कुछ समय तय करें और ज्यादा मुश्किल टॉपिक्स पर ज्यादा फोकस करें।

NEET UG Exam Preparation Tips

टाइम मैनेजमेंट और स्टडी प्लान:

बहुत से लोग पढ़ाई करने की ख्वाहिश तो रखते हैं, लेकिन वह न तो टाइम मैनेज कर पाते हैं और न ही उनके पास कोई स्टडी प्लान होता है, जिसकी वजह से वह अक्सर नाकामयाब हो जाते हैं। अगर आप इस परीक्षा में सफलता पाना चाहते हैं, तो जरूरी है कि आप स्टडी टाइम टेबल और प्लान बनाएं। रोजाना पढ़ाई के लिए शेड्यूल फिक्स करें और उसी को फॉलो करें। इसी के साथ आप मॉक टेस्ट दें, पिछले साल के पेपर को सॉल्व करें जिससे आपको परीक्षा का पैटर्न समझने में मदद मिलेगी और समय का सही इस्तेमाल करने का अनुभव भी होगा।

NCERT बुक्स पर ज्यादा ध्यान दें:

NEET परीक्षा में आने वाला ज्यादातर सिलेबस NCERT के किताबों पर आधारित होता है। इसीलिए सबसे पहले इन्हीं फॉक्स करें। सभी कंसेप्ट को क्लियर करें। जब आपको बेसिक समझ में आ जाए तो आप एडिशनल रेफरेंस बुक से एक्स्ट्रा नॉलेज ले सकते हैं, लेकिन पहले NCERT पर पूरी पकड़ बनाना जरूरी है।

नियमित रिवीजन करें:

अगर आप यह परीक्षा देने वाले तो आपको महीना भर पहले से ही रिवीजन शुरू कर देना चाहिए। रिवीजन के बिना आप पढ़ी हुई चीजों को भूल जाएंगे। इसीलिए हर हफ्ते हर, महीने एक रिवीजन प्लान बनाएं। पुराने चार्ट्स को बार-बार दोहराएं और जरूरी पॉइंट्स को शॉर्ट नोट्स में लिखें। मॉक टेस्ट और सैंपल पेपर्स को हल करके अपनी गलतियों को पहचाने और सुधारें।

NEET UG Exam Preparation Tips

अपनी सेहत का ख्याल रखें:

अच्छी पढ़ाई के लिए अच्छी सेहत की भी जरूरत पड़ती है। इसीलिए आप पढ़ाई के साथ-साथ अपनी सेहत पर भी ध्यान दें। सही खान-पान लें, रोजाना हल्का व्यायाम करें और पूरी नींद लें। ज्यादा तनाव लेने से बच्चे और मेंटल हेल्थ पर ध्यान दें।

पॉजिटिव सोच और कॉन्फिडेंस बनाए रखें:

इस परीक्षा को क्लियर करने के लिए आपको पॉजिटिव सोच की जरूरत है। जरूरी है कि आप में आत्मविश्वास हो। अगर आपको कभी पढ़ाई मुश्किल लगे या आप घबराएं तो आप खुद को हिम्मत दें और खुद पर भरोसा बनाए रखें। बुरी सोचो को अपने दिमाग से निकाल दें। आत्मविश्वास और पॉजिटिव सोच के साथ पढ़ाई करेंगे तो सफलता जरूर पाएंगे।

 

NEET UG परीक्षा की तैयारी में बहुत मेहनत और सही रणनीति की जरूरत होती है, जिसके साथ अगर आप आगे बढ़ेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। उम्मीद है कि आप MBBS की सीट हासिल कर पाएंगे। सभी को इस परीक्षा के लिए हमारी तरफ से बहुत सारी शुभकामनाएं!

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें