अगर आपके पास अभी तक नौकरी नहीं है और आप नौकरी ढूंढ रहे हैं तो ऐसे युवाओं के लिए Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026 के तहत कई पदों पर भर्ती लेकर आया है। यह भर्ती Local Bank Officer (JMGS-I) के पदों पर की जाएगी। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जा चुके हैं, आप इसके लिए आवेदन कर सकते हैं।
1000 पदों पर निकली शानदार बैंक भर्ती
Punjab and Sind Bank ने जो LBO Vacancy 2026 निकाली है उसके जरिए कुल 1000 पद भरे जाएंगे। यह पद अलग-अलग राज्यों में होंगे, जहां के कर्मचारियों को इस भर्ती के लिए आवेदन करने का मौका मिलेगा। इसमें सबसे ज्यादा पद उत्तर प्रदेश के लिए निकाले गए हैं, जहां 200 पदों को भरा जाएगा।
इसके अलावा अगर आप गुजरात, पंजाब, छत्तीसगढ़, उड़ीसा और दूसरे राज्यों से हैं तो वहां के लिए भी पद रखे गए हैं। आप इसकी जानकारी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकते हैं और उसी के हिसाब से आवेदन कर सकते हैं।

कौन कर सकता है आवेदन? जानिए Age Limit और Qualification
अगर बात करें कि इस भर्ती के लिए किन उम्मीदवारों को योग्य माना जाएगा तो आप जिस भी राज्य से आवेदन करेंगे, आपको वहां की स्थानीय भाषा का ज्ञान होना चाहिए। साथ ही आपको हिंदी भाषा भी आनी चाहिए। अगर उम्र सीमा की बात करें तो यह 20 साल से लेकर 30 साल तक हो सकती है, लेकिन अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं तो आपको उम्र सीमा में अतिरिक्त छूट मिल सकती है।
इसके अलावा उम्मीदवार ने किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी सब्जेक्ट में ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल की हो और आपके पास कम से कम 18 महीने का बैंकिंग एक्सपीरियंस भी होना चाहिए, जो Scheduled Commercial Bank या Regional Rural Bank में अधिकारी पद पर हो।
Punjab and Sind Bank LBO Salary 2026: कितनी मिलेगी सैलरी?
अब अगर हम Punjab and Sind Bank LBO Salary 2026 की बात करें तो चुने गए उम्मीदवारों को JMGS-I स्केल के हिसाब से सैलरी दी जाएगी। यह सैलरी पद के हिसाब से और आपकी योग्यता के हिसाब से ₹48,480 से लेकर ₹85,920 हर महीने की हो सकती है।
इसके अलावा चुने गए उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, हाउस रेंट अलाउंस, मेडिकल सुविधा, ट्रैवल बेनिफिट और दूसरे बैंकिंग भत्ते भी दिए जाएंगे, जिस वजह से लोगों को यह भर्ती काफी अच्छी लग रही है।
कैसे होगा चयन? समझिए पूरा Selection Process
आप जानते हैं कि इस भर्ती के लिए Selection Process क्या होने वाला है। उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करेंगे, उन्हें कुछ चरणों से गुजरना होगा जैसे उन्हें सबसे पहले एक लिखित परीक्षा देनी होगी।
इसके बाद Screening प्रक्रिया होगी, इसमें आपके डॉक्यूमेंट और एक्सपीरियंस की जांच की जाएगी और सबसे आखिर में आपको Personal Interview के साथ आपकी स्थानीय भाषा में कितनी अच्छी पकड़ है, इस बात को भी देखा जाएगा। आखिर में Final Merit List तैयार की जाएगी, जिसमें उन लोगों का नाम होगा जो इस भर्ती के लिए चुने गए होंगे।

Application Fee: आवेदन शुल्क कितना लगेगा?
Punjab and Sind Bank Recruitment 2026 में आवेदन करने के लिए आपको अपनी कैटेगरी के हिसाब से Application Fee देनी होगी। यह फीस SC, ST और PwBD उम्मीदवारों के लिए ₹100 + टैक्स रखी गई है, जबकि General, EWS और OBC उम्मीदवारों को ₹850 + टैक्स का भुगतान करना होगा।
इस फीस को आप सिर्फ ऑनलाइन मोड के माध्यम से ही जमा कर सकेंगे। इस बात का ध्यान रखे कि आवेदन शुल्क जमा किए बिना आवेदन फॉर्म स्वीकार नहीं किया जाएगा। Punjab and Sind Bank LBO Recruitment 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया 31 मार्च को शुरू हो चुकी है और आप इसके लिए 20 अप्रैल 2026 तक apply कर सकते हैं। अगर आपको लग रहा है कि आप इस भर्ती की योग्यताओं को पूरा कर पा रहे हैं तो देर किस बात की, तुरंत आवेदन करें।
इन्हें भी पढ़ें:
- CBSE 10th Result 2026 Date And Time: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट
- Oppo F33 Pro की लॉन्च डेट लीक, मिड-रेंज सेगमेंट में स्टाइलिश डिजाइन के साथ देगा एंट्री
- TS Inter Result 2026 Soon: यहाँ से तुरंत डाउनलोड करें अपना रिज़ल्ट






















