×

RRB JE CBT-1 2025 का रिजल्ट जारी! क्या आप क्वालिफाई हुए? यहां देखें पूरी डिटेल

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

भारतीय रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) द्वारा जूनियर इंजीनियर जेई सीबीटी-1 एग्जाम का रिजल्ट 5 मार्च 2025 को जारी कर दिया गया है। जो कैंडीडेट्स इस एग्जाम में शामिल हुए थे, वह अब अपने रिज़ल्ट को आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं। इस लेख में हम आपको रिज़ल्ट चेक करने का आसान तरीका बताएंगे।

एग्जाम और रिजल्ट की जानकारी:

RRB जेई सीबीटी एग्जाम 16 से 18 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित किया गया था। इस एग्जाम के माध्यम से कुल 7,951 खाली पदों पर भर्ती की जाएगी। सीबीटी-1 के रिजल्ट के आधार पर लगभग 20,792 कैंडिडेट्स को अगले चरण, मतलब सीबीटी-2 एग्जाम के लिए शॉर्टलिस्ट किया गया है।

RRB JE CBT-1 2025

किस तरह से चेक करें रिजल्ट?

अगर आप भी अपना रिज़ल्ट देखना चाहते हैं तो नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:

1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

2. उसके बाद होम पेज पर दिए गए “CEN 03/2024 RRB JE CBT-1” लिंक पर क्लिक कर दें।

3. फिर लिंक पर क्लिक कर दें इसके पश्चात एक पीडीएफ फाइल खुलेगी इसके अंतर्गत चयन किए गए कैंडीडेट्स की सूची होगी।

4. पीडीएफ में अपने रोल नंबर को देखें। इसके लिए आप का “Ctrl+ F” इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. अब पीडीएफ को डाउनलोड कर लें, जिससे ये फ्यूचर में जरूरत पड़ने पर आप के काम आ सके।

कट-ऑफ मार्क्स तथा स्कोरकार्ड:

RRB ने क्षेत्रवार कट-ऑफ मार्क्स भी जारी कर दिए गए हैं। कैंडीडेट्स अपने संबंधित फील्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर कट-ऑफ स्कोर देख सकते हैं। इसके अतिरिक्त, स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए आपको नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा:

1. सबसे पहले उम्मीदवार अपने क्षेत्रीय RRB की वेबसाइट पर जाएं और लॉगिन पेज पर क्लिक कर दें।

2. उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर तथा डेट ऑफ बर्थ डालें।

3. लॉगिन करने के बाद आप अपना स्कोर कार्ड देख सकते हैं और डाउनलोड भी कर सकते हैं।

RRB JE CBT-1 2025

सीबीटी-2 एग्जाम की तैयारी:

सीबीटी 1 में सफल कैंडिडेट्स को अब सीबीटी-2 एग्जाम की तैयारी करनी चाहिए। सीबीटी-2 एग्जाम की तारीखें जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित कर दी जाएगीं। इसीलिए सभी कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहें और एग्जाम की तैयारी में लग जाएं।

निष्कर्ष:

RRB जेई सीबीटी-1 एग्जाम का रिजल्ट जारी हो चुका है और चयनित कैंडिडेट्स को अब सीबीटी-2 की प्रिपरेशन पर ध्यान देना चाहिए। सभी कैंडिडेट्स को हमारी तरफ से बहुत-बहुत शुभकामनाएं! आशा है कि आप आने वाले एग्जाम में भी सफलता हासिल करेंगे।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें