RRB JE CBT 2: परीक्षा से पहले जारी हुई एग्जाम सिटी की जानकारी, जानें कैसे पाएं स्लिप?

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

RRB JE CBT 2 : रेलवे भर्ती बोर्ड ( RRB) नेट जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा CBT 2 के लिए शहर की जानकारी देने वाली स्लिप जारी कर दी गई है। यह परीक्षा 22 अप्रैल 2025 को आयोजित की जाएगी। जिन उम्मीदवारों ने CBT 1 पास किया है वह अब अपनी परीक्षा सिटी की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें सिर्फ अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि पंजीकृत करनी होगी।

इस बार RRB JE भर्ती के इस फेज के लिए कुल 20,792 उम्मीदवारों को शॉर्टलिस्ट किया गया है। यह भर्ती प्रक्रिया रेलवे में 7,951 खाली टेक्निकल पदों को भरने के लिए चल रही है। इन पदों में जूनियर इंजीनियर, डिपो मटेरियल सुपरिटेंडेंट और केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट शामिल है। उम्मीदवारों को यह सूचना दे दी जाती है, कि वह परीक्षा से पहले अपने शहर की जानकारी वाली स्लिप जरूर डाउनलोड कर लें।

RRB JE

सिटी इंटीमेशन स्लिप कैसे डाउनलोड करें? 

उम्मीदवार अपनी सिटी की स्लिप नीचे दिए गए आसान स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं:

1. सबसे पहले RRB की आधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर जाएं।

2. होमपेज पर ‘Active Noticeboard’ टैब पर क्लिक करें।

3. अब ‘CBT-2 City-Intimation & E-Call Letter’ लिंक को चुनें।

4. रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करें।

5. लॉगिन बटन पर क्लिक करें और अपनी सिटी की स्लिप देखें।

6. भविष्य के उपयोग के लिए इसे डाउनलोड कर सेव कर लें।

एडमिट कार्ड कब आएगा? 

उम्मीदवारों को RRB JE CBT 2 एडमिट कार्ड परीक्षा से चार दिन पहले, यानी 18 अप्रैल,2025 को जारी किया जाएगा। एडमिट कार्ड में परीक्षा केंद्र का नाम, समय और अन्य जरूरी निर्देश होंगे। एडमिट कार्ड के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा, इसलिए इस समय पर डाउनलोड करना बेहद महत्वपूर्ण है।

RRB JE

चयन प्रक्रिया क्या है? 

RRB JE 2025 की प्रक्रिया में दो चरणों की कंप्यूटर आधारित परीक्षा ( CBT 1 और CBT 2 ) शामिल है। CBT 2 में सफल उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। अंतिम चयन उसी आधार पर होगा। केवल CBT 2 में पास हुए उम्मीदवार ही अगले चरण में जा सकेंगे।

कितने पदों पर हो रही है भर्ती? 

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7,951 टेक्निकल पदों को भरा जाएगा। इसमें शामिल है:

  • जूनियर इंजीनियर (JE)
  • डिपो मटेरियल सुपरीटेंडेंट (DMS)
  • केमिकल एंड मेटलर्जिकल असिस्टेंट
  • मेटलर्जिकल सुपरवाइजर (रिसर्च)
  • केमिकल सुपरवाइजर (रिसर्च)

उम्मीदवारों के लिए यह सोचना है कि वे RRB की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और समय पर अपनी सभी जरूरी स्लिप और एडमिट कार्ड डाउनलोड कर ले,ताकि परीक्षा में किसी भी तरह की परेशानी ना हो।

इन्हे भी पढें: 

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें