RRB NTPC 2024: सरकारी नौकरी पाने का आखरी मौका, 29 अक्टूबर को समाप्त होगा शुल्क जमा करने का समय

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

RRB NTPC 2024: रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने एनटीपीसी भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 27 अक्टूबर, 2024 निर्धारित की थी। ऐसे में जिन उम्मीदवारों ने निर्धारित तिथि तक आवेदन किया है, वे अब 29 अक्टूबर, 2024 तक आवेदन शुल्क जमा कर सकते है और अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

RRB NTPC 2024: महत्वपूर्ण तिथियां:

आवेदन की अंतिम तिथि: 27 अक्टूबर, 2024

आवेदन शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि: 29 अक्टूबर, 2024

कुल पद: इस भर्ती अभियान लगभग 11558 पदों पर भर्ती की जाएगी।

यह भी पढ़ें  CAT 2024 Answer Key: कैट आंसर कुंजी अब हुई जारी, जानें कैसे करें डाउनलोड, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

RRB NTPC 2024: पात्रता

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। कुछ पदों के लिए कंप्यूटर प्रोफिशिएंसी या टाइपिंग का ज्ञान होना भी आवश्यक हो सकता है।

आयु: इसकी न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु पदानुसार 33 या 36 वर्ष। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ छूट दी जाएगी।

RRB NTPC 2024 R Last Date

RRB NTPC 2024: आवेदन की प्रक्रिया:

आधिकारिक वेबसाइट: इसके सबसे पहले आपको आरआरबी की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in पर जाना होगा ।

खाता बनाएं: होम पेज पर ‘अप्लाई लिंक’ पर क्लिक करें और फिर ‘क्रिएट अ अकाउंट’ पर क्लिक करें।

पंजीकरण: मांगी गई सभी जानकारी भरकर पंजीकरण करें।

यह भी पढ़ें  CUET UG Answer Key 2024: जल्द ही कॉमन कॉलेज प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी होगी जारी, देखे पूरी जानकारी

विवरण भरें: यदि आपके पास पहले से खाता है, तो ‘ऑलरेडी हैव एन अकाउंट’ लिंक पर क्लिक करें और बाकी जानकारी भरें।

शुल्क जमा करें: निर्धारित शुल्क का भुगतान करें।

फॉर्म सबमिट करें: फॉर्म सबमिट करें और उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

RRB NTPC 2024: महत्वपूर्ण सूचना

आवेदन फॉर्म बिना शुल्क जमा किए स्वीकार नहीं किया जाएगा।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से अपडेट्स की जांच करते रहें।

  • सभी आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन की हुई प्रतियां तैयार रखें।
  • आवेदन पत्र भरते समय सभी जानकारी सही और पूर्ण भरें।
  • आवेदन पत्र सबमिट करने के बाद, एक प्रिंटआउट अवश्य निकाल लें।
  • अधिक जानकारी के लिए, कृपया आधिकारिक वेबसाइट पर जरूर जाएं।
यह भी पढ़ें  REET 2024: बदला हुआ एग्जाम पैटर्न और नई तिथियों की पूरी जानकारी, अभी पढें

आरआरबी एनटीपीसी भर्ती एक सुनहरा अवसर है उन लोगों के लिए जो रेलवे में करियर बनाने के इच्छुक हैं। उम्मीदवारों को, आवेदन करने की अंतिम तिथि और शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि याद रखनी चाहिए।