SBI Recruitment 2026: स्टेट बैंक में Specialist Officers की भर्ती शुरू, 15 मार्च तक मौका

Published on:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
Follow Us

भारत का सबसे बड़ा पब्लिक सेंटर बैंक यानी कि State Bank of India (SBI), ने भर्ती निकाली है। SBI Recruitment 2026 के तहत योग्य Specialist Cadre Officers को चुन रहा है। इस भर्ती में कुल 116 पद शामिल किए गए हैं जिसमें Assistant Vice President (IS Audit), Deputy Manager (IS Audit) और Deputy Manager (Chartered Accountant – Internal Audit) जैसे पदों को रखा गया है।

यह भर्ती Regular और Contractual होने वाली है। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं और 15 मार्च तक इसके लिए आवेदन चलने वाले हैं।

किन पदों पर कितनी मिलेगी सैलरी 

State Bank of India (SBI) ने Specialist Cadre Officers Recruitment 2026 के लिए कुल 116 पद निकाले हैं। इसमें Assistant Vice President (IS Audit), Deputy Manager (IS Audit) और Deputy Manager (CA – Internal Audit) शामिल हैं। Contractual AVP पोस्ट में सैलरी पैकेज ₹50 लाख CTC तक है।

SBI Recruitment 2026

Regular पोस्ट्स जैसे DM (IS Audit) और DM (CA) में सैलरी ₹64,820 – ₹93,960 तक है। उम्र सीमा AVP के लिए 27-45 साल, DM (IS Audit) के लिए 25-35 साल और DM (CA) के लिए 21-35 साल है। SC/ST/OBC/PwBD उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट मिलेगी।

AVP के लिए CS/IT/Electronics/Software या MCA जैसी डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं और DM (IS Audit) के लिए वही डिग्री जरूरी है। DM (CA) पोस्ट के लिए CA होना जरूरी है। एक्सपीरियंस के हिसाब से उम्मीदवारों को चयन में मौका मिलेगा। योग्य उम्मीदवारों को पहले शॉर्टलिस्ट किया जाएगा और फिर इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। IT और Audit का एक्सपीरियंस रखने वाले और सर्टिफिकेट जैसे CISA, CISSP, CISM आदि वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।

SBI Recruitment 2026

Shortlisting से लेकर Interview तक

अब बात करते हैं इस भर्ती के लिए सिलेक्शन प्रोसेस क्या रखा गया है SBI Recruitment 2026 के तहत चयन प्रक्रिया को कुछ चरणों में बांटा गया है जिसमें सबसे पहले उम्मीदवार को उनकी योग्यता के हिसाब से शॉर्टलिस्ट किया जाएगा इसके बाद उन्हें पर्सनल इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और कांट्रेक्चुअल पदों पर CTC Negotiation के बाद आखिरी मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी इस मेरिट लिस्ट में उन लोगों का नाम शामिल किया जाएगा जिनको इस भर्ती के लिए चुना गया होगा

अगर आवेदन की बात करें तो इस भर्ती के लिए आवेदन पूरी तरह से ऑनलाइन है आप SBI Recruitment पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं और आवेदन 15 मार्च 2026 तक ही किया जा सकेंगे इसलिए उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें और अप्लाई करने से पहले एक बार पूरा ऑफिशल नोटिफिकेशन जरुर पढ़े ताकि किसी भी गलती से बचा जा सके।

इन्हें भी पढ़ें:

Your Trusted Source of Truth
Available As Preferred Source On
  
Mobile Bottom Navigation
   Home    Shorts    Gallery    Videos    Stories    For You