UGC NET 2024: नेट परीक्षा का शेड्यूल जारी, जानें परीक्षा तिथियां और महत्वपूर्ण निर्देश

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने UGC NET परीक्षा के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप दिसंबर 2024 को जारी कर दी है। जिन उम्मीदवारों ने परीक्षा के लिए आवेदन किया है। वह अब अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे डाउनलोड कर पाएंगे। इस की मदद से आप अपने परीक्षा केंद्र और शहर की डीटेल जान पाएंगे।

एडमिट कार्ड कब होगा जारी: 

सिटी स्लिप जारी होने के बाद अब सभी उम्मीदवारों को अपने एडमिट कार्ड के आने का इंतजार है। NTA जल्दी ही परीक्षा के एडमिट कार्ड पर भी जारी कर देगा। उम्मीदवारों को हमारी तरफ से सलाह दी जाती है कि वह नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर बने रहे ताकि उनसे कोई जरूरी जानकारी छूट न जाए।

परीक्षा का आयोजन और समय:

UGC NET परीक्षा का आयोजन 3 जनवरी से 16 जनवरी 2025 के बीच किया जाएगा। यह परीक्षा पूरे देश के अलग-अलग कई केंद्रों पर होने वाली है। यह परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित किया जाएगा जिसमें पहली शिफ्ट सुबह 9:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक है और दूसरी शिफ्ट 3:00 से शाम 6:00 बजे तक है।

UGC NET City Slip 2024

सिटी स्लिप को कैसे डाउनलोड करें? 

सिटी स्लिप डाउनलोड करना बहुत ही आसान है उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करें और सिटी स्लिप को डाउनलोड कर लें।

1. आप सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

2. अब होम पेज पर “सिटी इंटिमेशन स्लिप” का लिंक दिखाई देगा उस पर क्लिक करें।

3. अब लॉगिन पेज पर अपने क्रेडेंशियल (एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड) को दर्ज करें।

4. अब आपको सिटी स्लिप स्क्रीन पर दिखाई देगा इसको डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट निकाल लें।

UGC NET परीक्षा 2024 85 अलग-अलग विषयों के लिए आयोजित होने वाली है। इस परीक्षा के जरिए उम्मीदवार जूनियर रिसर्च फैलोशिप और सहायक प्रोफेसर के पद के लिए चुने जाएंगे। साथ इस परीक्षा के माध्यम से पीएचडी कार्यक्रम में प्रवेश लेने का भी मौका मिलेगा।

अगर किसी भी उम्मीदवार को सिटी स्लिप डाउनलोड करने में कोई भी समस्या आती है तो वह NTA द्वारा जारी किए गए हेल्पलाइन नंबर या फिर ईमेल पर सहायता ले सकते हैं।

  • हेल्पलाइन नम्बर: 011-40759000
  • ईमेल आईडी: ugcnet@nta.ac.in

UGC NET परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के लिए सिटी स्लिप बहुत ही महत्वपूर्ण दस्तावेज होता है। उम्मीदवार इसे जल्द से जल्द डाउनलोड कर लें और अपने परीक्षा केंद्र का सही समय पर पता लगा लें ताकि बाद में किसी भी परेशानी होने पर उसे समय रहते सुलझाया जा सके। एडमिट कार्ड के लिए नियमित रूप से वेबसाइट पर नजर बनाए रखें और परीक्षा की तैयारी में लग रहे।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें