UGC NET दिसंबर 2024 रिजल्ट: आज हो सकता है जारी, यहाँ चेक करें डायरेक्ट लिंक

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

UGC NET दिसंबर 2024 सेशन की परीक्षा में शामिल लाखों कैंडीडेट्स का इंतेजार जल्द खत्म होने वाला है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा 3 जनवरी से 27 जनवरी 2025 के बीच इस परीक्षा का आयोजन किया गया था। परीक्षा पूरी होने के बाद प्रोविजनल आंसर की जारी की जा चुकी है और अब कैंडिडेट्स को फाइनल रिजल्ट का इंतेजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक UGC NET दिसंबर 2024 का रिज़ल्ट 21 फरवरी 2025 को घोषित किया जा सकते है जबकि, NTA की ओर से अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं किया गया है।

कहां से और कैसे चेक करें रिजल्ट:

UGC NET दिसंबर 2024 का रिजल्ट ऑनलाइन माध्यम से घोषित किया जाएगा। कैंडीडेट्स अपने इस स्कोरकार्ड को NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए कैंडिडेट्स को नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करना होगा:

UGC NET December 2024

1. सर्वप्रथम कैंडीडेट्स NTA की आधिकारिक वेबसाइट ugcnet.nta.ac.in पर जाएं।

2. उसके बाद होम पेज पर उपलब्ध “latest News” कसेक्शन में दिए गए रिजल्ट के लिंक पर क्लिक कर दें।

3. लॉगिन करने के लिए अपना एप्लीकेशन नंबर, डेट ऑफ बर्थ और कैप्चा कोड डालें।

4. अब सबमिट बटन पर क्लिक करने के तुरंत बाद ही आपका स्कोर कार्ड स्क्रीन पर दिख जाएगा।

5. उसके बाद रिजल्ट डाउनलोड कर लें और भविष्य के लिए इसका प्रिंट आउट भी ले लें।

UGC NET परीक्षा:

UGC NET परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार NTA द्वारा कराया जाता है। पहला सेशन जून में तथा दूसरा दिसंबर में आयोजित होता है। यह परीक्षा ऐसे कैंडिडेट्स के लिए होती है, जो विश्वविद्यालय और कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनना चाहते हैं या फिर जूनियर रिसर्च फेलोशिप के लिए आवेदन करने के लिए इच्छुक हैं।

तीन कैटेगरी में क्वालीफाई होंगे कैंडीडेट्स:

UGC NET परीक्षा में रिज़ल्ट तीन अलग अलग श्रेणियां में जारी किए जाते हैं। जो इस प्रकार हैं:

1. पहली कैटेगरी: जिन कैंडिडेट्स को जेआरएफ तथा असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए योग्य माना जाएगा वो पहली कैटेगरी में आएंगे।

2. दूसरी कैटेगरी: जिन कैंडिडेट्स को केवल असिस्टेंट प्रोफेसर तथा पीएचडी में प्रवेश के लिए योग्य माना जाएगा।

3. तीसरी कैटेगरी: जिन कैंडिडेट्स को केवल पीएचडी प्रवेश के लिए योग्य माना जाएगा।

तीनों श्रेणियां के लिए अलग अलग कट ऑफ अंक तय किए जाएंगे जो रिज़ल्ट के साथ जारी किए जाएंगे। यूजीसी नेट परीक्षा में पास होने के लिए कैंडिडेट्स को कम से कम कट ऑफ अंक हासिल करने ज़रूरी हैं। यह कट ऑफ अलग अलग श्रेणियों के लिए अलग होती हैं। सामान्य श्रेणी के कैंडिडेट्स को ज्यादा अंक लाने की जरूरत होती है जबकि, आरक्षित वर्ग के लिए कम अंकों में छूट प्रदान की जाती है।

UGC NET December 2024

जो कैंडीडेट्स असफल होंगे, वे क्या कर सकते हैं?

यदि कोई कैंडीडेट्स UGC NET दिसंबर 2024 परीक्षा में क्वालीफाई नहीं कर पता है, तो उसे उदास होने की जरूरत नहीं है। NTA इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार करता है। इसलिए वह जून 2025 में होने वाली अगली परीक्षा की शानदार तैयारी कर सकते हैं। बेहतरीन रणनीति और ठोस अध्ययन योजना बनाकर वे अगली बार सफलता हासिल कर सकते हैं।

निष्कर्ष:

UGC NET दिसंबर 2024 का रिज़ल्ट जल्दी ही जारी होने वाला है। कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वह NTA की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें और अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए तैयार रहें, जो कैंडीडेट्स इस बार अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो पाएंगे वह अगली बार की परीक्षा की तैयारी में जुट जाएं क्योंकि इस परीक्षा का आयोजन वर्ष में दो बार किया जाता है।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें