UPSC CSE 2025: पर्सनालिटी टेस्ट की तारीख में बदलाव के बाद जानें नए शेड्यूल की पूरी जानकारी

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

UPSC CSE 2025: यूनियन पब्लि सर्विस कमीशन (UPSC) ने 2024 पर्सनैलिटी टेस्ट की तारीख में बदलाव किया है। पहले यह इंटरव्यू 5 फरवरी 2025 को होने वाला था लेकिन दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के चलते हुए इस तारीख को बदल दिया गया है। आज हम आपको इस लेख में नई तारीखों और इंटरव्यू से जुडी जरूरी जानकारी देंगे।

क्यों हुआ बदलाव?

5 फरवरी 2025 को दिल्ली विधानसभा चुनाव एक ही चरण में होगा। इसी की वजह से उसे दिन के लिए निर्धारित हुए UPSC CSE इंटरव्यू को आगे बढ़कर 5 से 8 फरवरी 2025 कर दिया गया है। आधिकारिक नोटिफिकेशन में कहा गया है कि जिन 48 उम्मीदवारों को 5 फरवरी को इंटरव्यू के लिए बुलाया गया था। अब उन्हें 8 फरवरी 2025 को आना होगा।

इंटरव्यू का शेड्यूल: 

UPSC CSE इंटरव्यू 7 जनवरी 2025 से शुरू हो चुके हैं और 17 अप्रैल 2025 तक आयोजित होंगे। इस चरण में कुल 2,845 उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। सुबह के सत्र के लिए रिपोर्टिंग समय सुबह 9:00 से शुरू होगा और दोपहर के सत्र के लिए रिपोर्टिंग का टाइम दोपहर 1:00 से शुरू होगा।

UPSC CSE 2025 Interview New Date

UPSC इंटरव्यू की खास बातें: 

UPSC CSE का इंटरव्यू चरण सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है। यहां उम्मीदवारों की पर्सनालिटी, तर्क शक्ति और सामान्य ज्ञान को परखा जाता है। इंटरव्यू के लिए उम्मीदवारों के ट्रेन के सेकंड/ स्लीपर क्लास (मेल एक्सप्रेस) किराए का रिइम्बर्समेंट दिया जाएगा। इंटरव्यू के बाद अंतिम परिणाम घोषित किया जाएगा। अंतिम परिणाम घोषित होने के 15 दिनों के भीतर ही सभी उम्मीदवारों के मार्कशीट आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दी जाएंगी। यह मार्कशीट 30 दिनों तक उपलब्ध रहेंगी इसीलिए सभी उम्मीदवार इसी के भीतर अपनी मार्कशीट को डाउनलोड करें या प्रिंटआउट निकल वालें।

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 एक ही चरण में 5 फरवरी को होंगे जिसके चलते इंटरव्यू की तारीख को 8 फरवरी कर दिया गया है। इसी वजह से इंटरव्यू शेड्यूल में बदलाव आया है जिसका असर इंटरव्यू देने वाले लोगों पर पड़ेगा।

तैयारी कैसे करें?

UPSC CSE में इंटरव्यू में पूछे जाने वाले सवाल अलग-अलग तरह के होते हैं। उम्मीदवार को मनोरंजन, खेल, तकनीक, राजनीति और दुनिया भर के समसामयिक मुद्दों की जानकारी होनी बहुत जरूरी है। सबसे पहले रोजाना समाचार पत्र पढ़ें और राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय घटनाओं पर गहराई से समझ बनाएं। अपने विश्वास को बढ़ाने के लिए मॉक इंटरव्यू दें। अपनी शारीरिक भाषा (बॉडी लैंग्वेज) पर कम करें।

UPSC CSE 2025 Interview New Date

निष्कर्ष:

UPSC CSE 2025 के इंटरव्यू में हुए बदलाव को ध्यान में रखते हुए। उम्मीदवार अपनी तैयारी को और बेहतर बना सकते हैं। सही योजना, समसामयिक मुद्दों की जानकारी और आत्मविश्वास के साथ इस इंटरव्यू परीक्षा में आप सफलता प्राप्त कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

इन्हें भी पढ़ें:

App में पढ़ें