संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया है। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया था। इस परीक्षा में शामिल हुए लाखों बच्चों में से टॉप करने का गौरव शक्ति दुबे को हासिल हुआ है। इसी के साथ टॉप 10 स्टूडेंट में कई हुनाहर शमिल हैं, जिनके नाम हमने इस आर्टिकल में नीचे दिए हैं। इस परीक्षा को देश की कठिन परीक्षाओं में से एक माना जाता है और इसमें सफल होना उम्मीदवारों के लिए किसी गौरव की बात है।
टॉपर्स की सूची:
इस साल के टॉपर्स की बात करें तो पहले स्थान पर शक्ति दुबे हैं, जबकि दूसरे नंबर पर हर्षिता गोयल ने सफलता हासिल की है। तीसरे स्थान पर डोंगरे अर्चित पराग, चौथे पर शाह मार्गी चिराग और पांचवें स्थान पर आकाश गर्ग रहे। इसके अलावा टॉप 10 में कोमल पुनिया, आयुषी बंसल, राज कृष्ण झा, आदित्य विक्रम अग्रवाल और मयंक त्रिपाठी जैसे होनहार छात्र भी शामिल हैं। यह सभी उम्मीदवार आने वाले समय में देश की विभिन्न सेवाओं में अहम भूमिका निभाएंगे।
कितनी भर्तियाँ होंगी और किन सेवाओं में
सरकार की ओर से जारी नोटिफिकेशन के अनुसार इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 1,129 पदों को भरा जाना है। इनमें 180 पद भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), 55 पद भारतीय विदेश सेवा (IFS) और 147 पद भारतीय पुलिस सेवा (IPS) के लिए निर्धारित हैं। बाकी पद केंद्रीय सेवाओं और अन्य ग्रुप A व ग्रुप B सेवाओं के लिए होंगे। यह सभी पद देश की विभिन्न सरकारी नीतियों और प्रशासनिक ढांचे को मजबूत बनाने में मदद करेंगे।
परीक्षा का पूरा शेड्यूल
यूपीएससी सीएसई 2024 की प्रारंभिक परीक्षा 16 जून को आयोजित की गई थी और इसका परिणाम 1 जुलाई को घोषित किया गया था। इसके बाद मुख्य परीक्षा 20 से 29 सितंबर के बीच हुई, जिसका परिणाम 9 दिसंबर 2024 को जारी हुआ। अंतिम चरण यानि इंटरव्यू 7 जनवरी से 17 अप्रैल 2025 के बीच आयोजित किए गए थे। इस पूरी प्रक्रिया के बाद अब फाइनल रिजल्ट जारी कर दिया गया है।
सफल हुए उम्मीदवारों के लिए आगे क्या:
अब जिन उम्मीदवारों का चयन हुआ है उन्हें आगे ट्रेनिंग के लिए बुलाया जाएगा। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वह अपनी सेवाओं का कार्य भार संभालेंगे। जो उम्मीदवार इस बार सफल नही हुए उन्हें उम्मीद नही हरनी चाहिए एक नई लगन मेहनत और उम्मीद के साथ दोबारा कोशिश करनी चाहिए। यूपीएससी हर बार इस परीक्षा को आयोजित करता है इसीलिए इस परीक्षा में भाग लेने का अवसर हमेशा रहता है।
इन्हें भी पढ़ें:
- RTE 2025: Reservation, Eligibility, Fee से सम्बंधित पूरी जानकारी
- Online Earning Secrets 2025: अब सिर्फ स्मार्टफोन और इंटरनेट से घर बैठे शुरू करें अपनी कमाई की शानदार जर्नी
- SCSS Scheme : वरिष्ठ नागरिको के लिए बहुत खास है यह स्कीम, केवल 5 साल में होगा 12 लाख का फायदा
Dailynews24 App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।