Muthu Alias Kaattaan Review: हाल ही में रिलीज हुई तमिल वेब सीरीज़ “Muthu Alias Kaattaan” इन दिनों OTT पर काफी चर्चा में है। इस सीरीज़ में मशहूर अभिनेता विजय सेतुपति मुख्य भूमिका में नजर आते हैं। यह एक डार्क थ्रिलर और मिस्ट्री स्टोरी है। जिसमें एक ऐसे आदमी की कहानी दिखाई गई है जिसे कुछ लोग खतरनाक अपराधी मानते हैं। जबकि कुछ लोग उसे गलत समझा गया इंसान बताते हैं।
कहानी कैसी है
सीरीज़ की कहानी “मुथु” नाम के एक रहस्यमयी व्यक्ति के इर्द-गिर्द घूमती है। कहानी तब और दिलचस्प हो जाती है जब मुथु का कटा हुआ सिर मिलने की घटना सामने आती है और उसके शरीर की तलाश शुरू होती है। अलग-अलग किरदार मुथु के बारे में अपनी-अपनी कहानी बताते हैं। जिससे धीरे-धीरे सच सामने आता है। कि मुथु आखिर था कौन एक खतरनाक अपराधी या हालात का शिकार।
एक्टिंग और किरदार
विजय सेतुपति ने मुथु के किरदार में काफी दमदार अभिनय किया है। उनके अलावा सीरीज़ में मिलिंद सोमन, सुदेव नायर और अन्य कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आते हैं। कई दर्शकों ने खास तौर पर विजय सेतुपति की परफॉर्मेंस की तारीफ की है। क्योंकि उनका किरदार कहानी को मजबूत बनाता है।
डायरेक्शन और प्रेजेंटेशन
इस सीरीज़ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक एम. मणिकंदन ने किया है। उन्होंने कहानी को रहस्य और सस्पेंस के साथ पेश करने की कोशिश की है। सीरीज़ में गांव का माहौल, डार्क टोन और रहस्यमयी कहानी इसे अलग अनुभव बनाते हैं।
दर्शकों की प्रतिक्रिया
सीरीज़ को लेकर दर्शकों की प्रतिक्रिया मिली-जुली रही है। कुछ लोगों को इसका सस्पेंस और अभिनय काफी पसंद आया है। जबकि कुछ दर्शकों का कहना है कि इसकी कहानी थोड़ी धीमी गति से आगे बढ़ती है। इसके बावजूद यह सीरीज़ सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है और लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है।
निष्कर्ष
“Muthu Alias Kaattaan” एक डार्क और सस्पेंस से भरी वेब सीरीज़ है, जिसमें रहस्य, ड्रामा और दमदार अभिनय देखने को मिलता है। अगर आपको मिस्ट्री और थ्रिलर कहानियां पसंद हैं। तो यह सीरीज़ आपको जरूर पसंद आ सकती है।
- कितना डरावना है The Conjuring का लास्ट पार्ट, जानिए इस मूवी की पूरी स्टोरी
- Kingdom Movie: विजय देवरकोंडा की फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप लेकिन Netflix पर नंबर 1
- Baaghi 4 Movie Review टाइगर श्रॉफ की फिल्म पर दर्शकों का कैसा रहा रिएक्शन?






















