Health Tips: इस समय देशभर में मौसम तेजी से बदल रहा है। कहीं तेज धूप है तो कहीं ठंडी हवाएं चल रही हैं। ठंडी हवाओं और सुबह हल्की धूप के कारण लोगों को एक बार फिर ठंड का अहसास हुआ। मौसम में बदलाव के कारण लोगों में थकान, कमजोरी, सर्दी, बुखार और गले की समस्या का खतरा काफी आम हो सकता है। ऐसे में अगर हम अपने खान-पान और जीवनशैली पर ध्यान न दें तो काफी बीमार हो सकते है। ऐसा करके आप काफी हद तक खुद को बीमारियों से दूर रख सकते हैं।
Health Tips
मौसम में बदलाव के कारण किसी को भी सर्दी-जुकाम और गले के संक्रमण का खतरा हो सकता है, हालांकि जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है उन्हें इसका खतरा ज्यादा हो सकता है। आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ आसान उपायों (Health Tips) के बारे में जिनके इस्तेमाल से आप ऐसी समस्याओं से राहत पा सकते हैं।
रोज सुबह गर्म पानी पिएं
रोजाना गुनगुना पानी पीने को सेहत के लिए खास फायदेमंद मानते हैं। यह श्वसन संक्रमण को रोकने का सबसे प्रभावी तरीका माना जाता है। जो लोग रोज सुबह गर्म पानी पीते हैं उन्हें सर्दी लगने का खतरा कम होता है। यह वजन घटाने के साथ-साथ सामान्य खांसी, सर्दी और संक्रमण को ठीक करने में भी कारगर माना जाता है। गर्म पानी न सिर्फ शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है बल्कि पाचन क्रिया को भी बेहतर बनाता है।
फलों और सब्जियों का सेवन करें
फलों और सब्जियों का सेवन करें। फलों और सब्जियों में अच्छी मात्रा में विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जैसे विटामिन सी, विटामिन ए, विटामिन ई और जिंक सभी प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण हैं। और यह सब इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाने में मदद करता है।
हल्दी वाले दूध के फायदे
मौसमी संक्रमण के खतरे को कम करने में भी हल्दी वाले दूध का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। दूध में हल्दी और घी मिलाकर पीने से सर्दी और फ्लू के लक्षणों से राहत मिलती है। अधिक लाभ पाने के लिए रात को सोने से पहले इसका सेवन करना विशेष लाभकारी माना जाता है। हल्दी वाला दूध शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार है।
अदरक का सेवन
अदरक में जिंजरोल नामक एक यौगिक होता है, जो एक एंटीऑक्सीडेंट और सूजन-रोधी है। अदरक सर्दी और फ्लू जैसे संक्रमण से लड़ने में मदद कर सकता है। और इसके सेवन से आपका शरीर खूबसूरत बन जाता है।
बदलते मौसम में लगातार बीमार पड़ने से बचाव के लिए नीचे दिए गए नियमों का पालन करके आप काफी हद तक बीमारियों से बच सकते हैं।Health Tips
- स्वस्थ आहार खाने से शरीर को पर्याप्त पोषण मिलता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करने में मदद करता है।
- आराम करने से हमारे शरीर को ठीक होने में मदद मिलती है।
- व्यायाम शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है।
- पर्याप्त पानी पीने से शरीर को निर्जलीकरण से बचाया जा सकता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो सकती है।
- बार-बार हाथ धोने से बीमारियों के लक्षणों को कम किया जा सकता है।
- टीके संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
- बदलते मौसम में अगर आप लगातार बीमार पड़ रहे हैं तो डॉक्टर से सलाह लें। डॉक्टर आपको कारण ढूंढने और उचित उपचार पाने में मदद कर सकते हैं।
Health Tips: इलायची खाने के हो सकते हैं अनेकों फायदे, जानकार रह जाएंगे हैरान
Sprouts Benefit: अंकुरित मूंग न सिर्फ आपकी सेहत बनाएगा बल्कि आपको बीमारियों से भी बचाएगा, जानिए
Healthy Lifestyle Tips: अपनी जीवनशैली में लाएं कुछ आसान बदलाव और पाए सेहतमंद ज़िन्दगी