Beetroot Magic: हाजमा होगा मस्त, पेट रहेगा फिट, अपच में ऐसे करें चुकंदर का सेवन

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Beetroot Magic: चुकंदर एक पोषक तत्वों से भरपूर सब्जी है, जो हेल्थ के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होती है। यह न सिर्फ बॉडी को ऊर्जा प्रदान करती है बल्कि पाचन तंत्र के लिए भी काफी फायदेमंद सिद्ध होती है। आजकल खराब खान-पान तथा अनियमित जीवन शैली के वजह से अपच की परेशानी आम हो गई है।

ऐसे में नेचुरल उपाय का सहारा लेना फायदेमंद साबित हो सकता है। चुकंदर का सेवन पाचन सुधारने आंतों की हेल्थ बनाए रखने और अपच से राहत दिलाने में मदद कर सकता है। आईए जानते हैं कि अपच की परेशानी में चुकंदर किस प्रकार सहायक हो सकता है और इसे सही ढंग से आहार में किस तरह से शामिल किया जा सकता है।

चुकंदर खाने के फायदे: 

1. चुकंदर में भरपूर मात्रा में डायट्री फाइबर पाया जाता है, जो आंतों को क्लीन करने में मदद करता है। यह मल त्याग को नियमित करने तथा कब्ज की परेशानी को कम करने में मददगार होता है। फाइबर की सही मात्रा बॉडी में अच्छे बैक्टीरिया को विकसित करती है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है।

Beetroot Benifits

2. इसमें विटामिन सी, बीटा कैरोटीन तथा विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो पाचन तंत्र में सूजन को कम करने में सहायक होते हैं। यह फ्री रेडिकल्स से लड़कर शरीर को डिटॉक्स करता है तथा आंतों को हेल्दी बनाए रखने में सक्षम है।

यह भी पढ़ें  सर्दियों में Sensitive Skin की देखभाल के बेहतरीन उपाय जानें कैसे बचें रूखेपन और जलन से

3. चुकंदर के अंतर्गत बीटालेन नाम का तत्व होता है, जो एक नेचुरल एंटी इन्फ्लेमेटरी एजेंट की तरह कार्य करता है। यह आंतों की सूजन को कम करने तथा पाचन से संबंधित परेशानियों को ठीक करने में सहायता कर सकता है।

4. चुकंदर में बीटाइन नाम का एंजाइम मौजूद होता है, जो पाचन तंत्र को सुचारू रूप से कम करने में मदद करता है। यह पोषक तत्वों के अवशोषण की प्रक्रिया को बेहतरीन बनाता है, जिससे खाना जल्दी और सही ढंग से पच जाता है।

5. चुकंदर एक शानदार प्रीबायोटिक आहार है, जो आंतों में अच्छे बैक्टीरिया को बढ़ाने में सहायता करता है। इससे माइक्रोबायोम कंट्रोल रहता है, जो पाचन तंत्र को मजबूत करने में मददगार साबित होता है।

यह भी पढ़ें  Warm Water Benefits: सुबह खाली पेट गर्म पानी पीने के अद्भुत लाभ जो आपके पाचन, वजन और त्वचा को रखेंगे बेहतरीन
चुकंदर के जूस का सेवन करें:

चुकंदर का जूस पाचन के लिए काफी लाभकारी होता है। चुकंदर के जूस को रोजाना खाली पेट या दोपहर के वक्त खाने से पहले पी सकते हैं। इसे सेब या फिर गाजर के साथ मिलाकर पीना भी एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।

चुकंदर को करें सलाद में शामिल:

चुकंदर को उबालकर या कच्चा सलाद में काट कर डालें। इसमें नींबू और काला नमक मिलाकर खाने से यह पाचन को बेहतरीन बना देता है और टेस्ट भी बढ़ा देता है।

चुकंदर से बनाएं हेल्दी सूप:

यदि आप सूप पसंद करते हैं, तो चुकंदर को गाजर, अदरक और टमाटर के साथ मिलाकर हेल्दी सूप बना सकते हैं। यह पेट के लिए हल्का होता है और अपच से भी राहत दिलाने में मददगार होता है।

Beetroot Benifits

सावधानियां:

चुकंदर का सेवन ज्यादातर लोगों के लिए सुरक्षित होता है। लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी होती है या फिर ब्लड शुगर में बदलाव की परेशानी हो सकती है। यदि चुकंदर खाने के बाद उल्टी, पेट दर्द या किसी अन्य समस्या का अनुभव हो तो डॉक्टर से परामर्श लेना आवश्यक है।

यह भी पढ़ें  Hair Growth: डैंड्रफ से बालों के झड़ने तक, नीम पाउडर से करें बालों की हर समस्या का समाधान, जानें इस का सही इस्तेमाल

निष्कर्ष:

चुकंदर का सेवन पाचन हेल्थ को सुधारने और अपच से राहत दिलाने में सहायता करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, एंजाइम्स और फाइबर पाचन तंत्र को मजबूत बनाने का काम करते हैं। इसे अचार, जूस, सलाद या सूप के रूप में भी आहार में शामिल करके अपच जैसी परेशानी को कम किया जा सकता है। हालांकि किसी भी नई चीज को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले एक बार डॉक्टर या एक्सपर्ट से एडवाइस लेना फायदेमंद रहेगा।

इन्हें भी पढ़ें: