Best Time For Walk: खाली पेट या खाने के बाद? जानें वजन घटाने के लिए वॉक का सही समय और तरीका

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Best Time For Walk: वजन घटाने के लिए वॉक करना एक आम सी बात है। इस तरीके से न केवल कैलोरी बर्न होती है, बल्कि यह आपके शरीर और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होता है। लेकिन अब सवाल यह आता है कि क्या खाली पेट वॉक करना ज्यादा फायदेमंद है या खाना खाने के बाद करना। आइए इस बारे में अधिक जानते हैं।

खाली पेट वॉक करने के फायदे: 

खाली पेट वॉक करने से आपको कई लाभ होते हैं। जब आप सुबह खाली पेट वॉक करते हैं, तो आपके शरीर को कैलोरी बर्न करने के लिए अधिक ऊर्जा का उपयोग करना पड़ता है, जिससे अधिक फैट बर्न होता है, इससे मेटाबॉलिज्म भी बूस्ट होता है, जो पूरा दिन आपको ऊर्जा देता है। खाली पेट वॉक करने से भूख कम लगती है, जिससे आप कम कैलोरी का सेवन करते हैं। इंटरनेशनल जर्नल ऑफ ओबेसिटी की रिपोर्ट के अनुसार खाली पेट वॉक करने से पेट की चर्बी जल्दी घटती है और वजन घटाने में मदद मिलती है। सुबह खाली पेट वॉक करने से पूरे दिन के लिए ऊर्जा मिलती है। साथ ही इससे आपको मानसिक शांति भी मिलती है, जिससे आप दिन भर मोटिवेटेड रहते हैं।

Best Time For Walk

खाने के बाद वॉक करने के फायदे: 

खाने के बाद वॉक करना भी आपके स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद हो सकता है। इससे पाचन क्रिया मजबूत होती है और आपके शरीर को खाना डाइजेस्ट करने में मदद मिलती है। इसके अलावा इससे ब्लोटिंग और एसिडिटी की समस्या भी कम होती है। खाने के बाद हल्की वॉक करने से आपके शरीर में ब्लड शुगर का लेवल तेजी से नहीं बढ़ता है, जिस से डायबिटीज के मरीजों के लिए यह एक बेहतरीन विकल्प है। खाने के बाद वॉक करने से पाचन तंत्र मजबूत होता है, जिस से खाना अच्छे से डाइजेस्ट होता है और और पेट में भारीपन का अहसास नहीं होता।

वजन घटाने के लिए कौन सा तरीका है बेहतर? 

अगर आप वजन घटाना चाहते हैं, नॉटिंघम ट्रेंट यूनिवर्सिटी के अध्ययन के अनुसार, खाली पेट वॉक करना ज्यादा फायदेमंद है। इससे शरीर 70% अधिक कैलोरी और फैट बर्न करता है। खाली पेट वॉक करने से आपको लंबे समय तक वजन घटाने में मदद मिल सकती है।

Best Time For Walk

निष्कर्ष: 

दोनों समय के वॉक करने से अपने-अपने फायदे हैं, लेकिन अगर आपका उद्देश्य वजन घटाना है, तो खाली खाली पेट वॉक करना ज्यादा प्रभावी हो सकता है। हालांकि, आपको यह ध्यान रखना चाहिए कि हर किसी का शरीर अलग होता है। इसीलिए किसी भी नए वॉक रूटीन को शुरू करने से पहले डॉक्टर से सलाह जरूर लें।

नोट: इस लेख में दी गई जानकारी जागरूकता के उद्देश्य से है। अपने स्वास्थ्य के बारे में कोई भी फैसला लेने से पहले विषेशज्ञ की सलाह जरूर लें।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें