Health Alert: गर्मियों में वॉक करना है फायदेमंद, लेकिन जान लें सही समय वरना हो सकता है नुकसान!

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Health Alert: यह तो सभी जानते हैं कि वॉक करना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है, लेकिन गर्मियों में इसे सही समय पर करना बेहद जरूरी है। अगर आप बिना सोचे समझे गर्मी में किसी भी समय वॉक पर निकल जाएंगे तो इससे आपको फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है। तेज धूप और अधिक गर्म तापमान शरीर पर गलत असर डाल सकता है। खासतौर पर, जो लोग बीपी शुगर और दिल के मरीज हैं, तो उनको इस मौसम में वॉक करने से सावधानी बरतनी चाहिए। आइए जानते हैं कि गर्मियों में वॉक करने का सही समय क्या है?

गलत समय पर वॉक के नुकसान 

गर्मी के दिनों में वॉक करना शरीर के लिए नुकसानदायक भी साबित हो सकता है। इस समय हवा बहुत गर्म होती है। धूप में बहुत ज्यादा हीट होती है, जिस वजह से डिहाइड्रेशन थकावट और चक्कर आने जैसी समस्या भी हो सकती हैं। इसके अलावा आपको स्किन प्रॉब्लम जैसे सनबर्न की प्रॉब्लम या खुजली भी हो सकती है। बीपी और हार्ट वाले पेशेंट के लिए ये और भी ज्यादा खतरनाक साबित हो सकता है क्योंकि ज्यादा गर्मी में उनका बीपी असंतुलित हो जाता है। इसलिए वॉक करने का समय मौसम के हिसाब से चुना जाए।

Health Alert

वॉक करने का सही वक्त क्या है?

अगर आप गर्मियों के मौसम में सुबह वॉक करने की सोच रहे हैं, तो सुबह 5:00 से 7:00 के बीच का समय आपके लिए सबसे सबसे उपयुक्त है। इस समय मौसम बहुत ठंडा होता है और वातावरण में नमी बनी रहती है, जिससे शरीर पर ज्यादा दबाव नहीं पड़ता। इसके अलावा सुबह की हवा में ऑक्सीजन का स्तर भी अच्छा होता है, जिससे दिल और फेफड़ों को फायदा पहुंचता है। साथ ही इस समय ट्रैफिक भी नहीं होता और प्रदूषण भी कम रहता है।

यह भी पढ़ें  Summer Special Drink: गर्मियों में क्यों जरूरी है सौंफ और मिश्री का पानी, जानें सेहत से जुड़ी वजहें

जिन व्यक्तियों को सुबह उठने में परेशानी होती है। वह शाम को सूर्यास्त के बाद भी वॉक कर सकते हैं। शाम को सबसे अच्छा समय 6:30 के बाद को माना जाता है जो थोड़ा ठंडा और आरामदायक माना जाता है। इस समय शरीर को राहत मिलती है बल्कि मानसिक तनाव भी कम होता है। ध्यान रखें कि दोपहर 1:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक वॉक करने से पूरी तरह खुद को बचाएं। क्योंकि इस समय सबसे ज्यादा गर्म तापमान होता है, जो शरीर के लिए नुकसानदायक होता है।

वॉक की अवधि कितनी होनी चाहिए?

अगर आप वॉकिंग की शुरुआत कर रहे हैं, तो शुरुआत में 15 से 20 मिनट चले फिर धीरे-धीरे आप इसको थोड़ा बड़ा सकते हैं। आपको 30 से 45 मिनट की वॉक करना फायदेमंद होगा। अगर आपकी फिटनेस अच्छी है और आप अधिक समय दे सकते हैं, तो 1 घंटे तक भी वॉक कर सकते हैं। लेकिन शरीर पर जरूर से ज्यादा जोर न डालें अपनी क्षमता अनुसार ही वॉक करें।

यह भी पढ़ें  Fox Nuts: किडनी के मरीजों के लिए मखाना सही या गलत? जानिए एक्सपर्ट की राय

Health Alert

गर्मी के मौसम में वॉक करते वक्त खुद को हाइड्रेट रखना सबसे अहम है। वॉक करने से पहले ज़्यादा पानी पीना चाहिए। हलके और सूती कपड़े पहनें ताकि शरीर में गर्मी न बढ़े। वॉक करते समय धूप से बचने के लिए छतरी का इस्तेमाल जरूर करें।

डिस्क्लेमर:

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए वॉक करना सबसे अच्छा तरीका है, लेकिन गर्मियों में सही समय पर वॉक करना ज्यादा जरूरी है। सुबह जल्दी या शाम को सूर्यास्त के बाद ही वॉक करना बेहतर होता है। स्वस्थ और बेहतर जीवन के लिए वॉक को अपने रूटीन में जरूर शामिल करें। मौसम और शरीर की स्थिति का ध्यान रखते हुए ही वॉक का समय तय करें ताकि आपको वॉक का भरपूर फायदा मिल सके।

यह भी पढ़ें  Diabetes Body Pain: डायबिटीज के मरीजों को क्यों होता है बॉडी पेन? जानिए इसके पीछे की वजह

इन्हें भी पढ़ें: