Health Care: फ्रिज में छिलके वाली या कटी प्याज रखना पड़ सकता है भारी, जानें एक्सपर्ट्स की राय

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Health Care: प्याज हर रसोई में उपयोग होने वाली एक ज़रूरी सब्जी है, जो टेस्ट और सेहत दोनों के लिए फायदेमंद होती है। कई लोग प्याज को लंबे समय तक ताजा रखने के लिए फ्रिज के अंदर स्टोर कर लेते हैं। लेकिन क्या यह सही तरीका है? एक्सपर्ट का मानना है की कटी हुई या फिर बिना कटी प्याज को फ्रिज में रखना हानिकारक हो सकता है। आज के इस लेख में जानें की ऐसा क्यों होता है? और प्याज को सही ढंग से स्टोर करने के क्या तरीके हैं?

फ्रिज में प्याज रखने के नुकसान:

1. प्याज को स्वाभाविक रूप से सुखे तथा अंधेरे वातावरण में उगाया जाता है। इसकी बनावट सुखी तथा कुरकुरी होती है। लेकिन जब इसे फ्रीज में रखा जाता है, तो यह आसपास की सब्जियों और वातावरण से नमी सोखने लगती है, इससे प्याज की सतह गीली हो जाती है और वह जल्दी ही खराब हो जाती है।

Health Care Tips

2. फ्रिज में रखने पर प्याज पर काले रंग के धब्बे बनने लगते हैं, जो फफूंद का इशारा हो सकता है। यह फफूंद सेहत के लिए नुकसानदेह होती है और इसके इस्तेमाल से पेट में संक्रमण, गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल, दस्त और उल्टी जैसी परेशानियां हो सकती हैं।

3. खराब प्याज का उपयोग करने से पेट से संबंधित परेशानियां बढ़ सकती हैं। इससे पाचन तंत्र भी प्रभावित होता है और अपच गैस जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

किन चीजों के साथ प्याज नहीं करनी चाहिए स्टोर:

1. प्याज को आलू के साथ स्टोर करना सही नहीं है, क्योंकि प्याज आलू से नमी और गैस सोख लेती है, जिससे दोनों ही जल्दी खराब होने लगते हैं।

2. नींबू, संतरा, सेब और केले जैसी चीजों के साथ भी प्याज को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि प्याज से निकलने वाली गैस इन फलों के पकाने की प्रक्रिया को तेज कर सकती है, जिससे वह जल्दी ही खराब हो जाते हैं।

प्याज को सही ढंग से कैसे करें स्टोर?

यदि आपको प्याज को स्टोर करना है, तो उसे नारियल के तेल, जैतून के तेल या फिर सरसों की तेल में मिलाकर रखें। इससे प्याज़ नमी अवशोषित नहीं करती और जल्दी खराब भी नहीं होगी। इसके अलावा प्याज को पेपर बैग, जालीदार टोकरी या फिर सुखी टोकरी में स्टोर करें, जिससे उसमें नमी न जमा हो और वह एक लंबे टाइम तक सही स्थिति में बनी रहे। यदि आपने प्याज काट ली है, तो उसे इस्तेमाल करें। अगर स्टोर करना ही है, तो उसे एयर टाइट कंटेनर में रखें और 24 घंटे के भीतर ही इस्तेमाल करें।

Health Care Tips

निष्कर्ष:

फ्रिज में प्याज को स्टोर करना बॉडी के लिए नुकसानदेह हो सकता है। इससे प्याज़ जल्द ही खराब होती है और उसमें फफूंद लगने का खतरा भी बढ़ जाता है। इसे हवादार और सुखी जगह पर स्टोर करना एक सही ऑप्शन है। साथ ही प्याज को आलू तथा साइट्रीस फल एवं केले से भी दूर रखना चाहिए। यदि आप भी अब तक प्याज को फ्रिज में रखते आए हैं, तो यह हैबिट चेंज कर लें और इसे सही ढंग से स्टोर करें। जिससे आपकी सेहत पर कोई भी बुरा असर न पड़े।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

ऐप खोलें
Responsive Sticky Footer Ad (70px Height)