Oatmeal Water: सुबह खाली पेट ओट्स का पानी पीने से मिलते हैं ये 5 चमत्कारी फायदे, जानिए कैसे!

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Oatmeal Water: ओट्स हेल्दी फूड के रूप में जाना जाता है लेकिन क्या आपने कभी ओट्स का पानी पीने के लाभों के बारे में सुना है? यह हेल्थ के लिए काफी लाभकारी होता है और कई हेल्थ परेशानियों से बचाने में भी मदद करता है। ओट्स में में पाए जाने वाले मिनरल्स, फाइबर, विटामिन बॉडी को अंदर से मजबूत बनाते हैं। खासकर सुबह निहार मुंह ओट्स के पानी का सेवन शरीर को डिटॉक्स करने से लेकर वेट लॉस और पाचन सुधारने तक में सहायता करता है। आईए जानते हैं ओट्स के पानी के सेवन के शानदार लाभों और इसके बनाने के तरीके के बारे में।

शरीर को डिटॉक्स करने में मददगार:

ओट्स का पानी एक नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक की तरह काम करता है। इसे सुबह के समय खाली पेट पीने से बॉडी में जमे हुए विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट, फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करके बॉडी को अंदर से क्लीन करने में सहायता करते हैं। इसके अलावा, यह हाइड्रेशन बनाए रखने में भी लाभकारी होता है।

Oatmeal Water

वेट लॉस करने में सहायक:

जो लोग वेट लॉस करना चाहते हैं, उनके लिए ओट्स का पानी एक शानदार ऑप्शन हो सकता है। इसमें भरपूर मात्रा में फाइबर होता है जो पेट को एक लंबे समय तक भरा रखता है। इससे भूख भी कम लगती है और अनावश्यक कैलोरी का सेवन करने से भी बचा जा सकता है। यह मेटाबॉलिज्म को भी बेहतरीन बनाने में मदद करता है, जिससे शरीर में फैट बर्निंग की प्रक्रिया तेज़ हो जाती है।

यह भी पढ़ें  Skin Care Tips: रूखी त्वचा के लिए सर्दियों में अपनाएं हल्दी तेल, जानें इसके इस्तेमाल के सही तरीके

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक:

यदि आप दिल को हेल्दी रखना चाहते हैं तो ओट्स का पानी अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें। यह बॉडी में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने तथा खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने में सहायता करता है। इसके नियमित रूप से सेवन करने से हृदय रोगों का खतरा कम हो जाता है और ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रह सकता है।

पाचन तंत्र को मजबूत बनाने में सहायक:

पेट की परेशानियों से परेशान लोगों के लिए ओट्स का पानी बहुत ही लाभकारी हो सकता है। इसमें पाए जाने वाले घुलनशील फाइबर पाचन को शानदार बनाने में सहायता करता है। यह मल, त्याग को भी सुचारू बनाता है और कब्ज जैसी परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करता है। इसके अलावा, यह आंत में अच्छे बैक्टीरिया के विकास को भी बढ़ावा देने में सक्षम है, जिससे पाचन शक्ति काफी मजबूत होती है।

यह भी पढ़ें  Scalp Care: सर्दियों के रूखेपन से बचने के लिए आयुर्वेदिक तरीकों से करें स्कैल्प की देखभाल

ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में सहायक:

डायबिटीज के पेशेंट के लिए ओट्स का पानी काफी लाभकारी हो सकता है। इस में मौजूद फाइबर ब्लड शुगर लेवल को स्थिर बनाए रखने में सहायक है तथा इंसुलिन स्पाइक को रोकता है। यह ग्लिसमिक इंडेक्स को कंट्रोल करने में मददगार होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल रहता है।

Oatmeal Water

ओट्स का पानी बनाने की विधि:

इसके लिए दो गिलास पानी में आधा कटोरी ओट्स डाल लें और उन्हें रात भर के लिए भिगोकर रख दें। सुबह इसे मिक्सर में डालकर अच्छे से ब्लेंड कर लें। तैयार ड्रिंक को गिलास में निकाल लें और टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें दालचीनी पाउडर और शहद मिला लें। रोजाना सुबह के वक्त खाली पेट इसका सेवन करें और सेहत के शानदार लाभ पाएं।

यह भी पढ़ें  Amla For White Hair: बालो की ग्रोथ के लिए ऐसे इस्तेमाल करे आंवला, बाल होंगे काले घने

निष्कर्ष:

ओट्स का पानी एक हेल्थी तथा प्राकृतिक ड्रिंक है, जो हमारी बॉडी को ऊर्जा देने के साथ-साथ कई हेल्थ समस्याओं को भी दूर कर सकता है। इसे आप अपनी डेली रूटीन में शामिल करके खुद को फिट और एक्टिव रख सकते हैं।

इन्हें भी पढ़ें: