Drinking Water: सिर्फ कम पानी ही नहीं, ज्यादा पानी पीना भी हो सकता है नुकसानदायक! जानिए कैसे

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

Drinking Water: पानी हमारे शरीर के लिए जीवनदायी तत्वों में से एक है। यह न केवल शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करता है, बल्कि पाचन तंत्र, रक्त संचार और अंगों की कार्य प्रणाली को भी सुचारू रूप से चलाने में हमारी मदद करता है। हालांकि यह जरूरी है कि हम पानी का सेवन संतुलित मात्रा में करें। अक्सर यह कहा जाता है कि पानी जितना ज्यादा पीएंगे उतना अच्छा रहेगा, लेकिन क्या सच में ऐसा है? जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर में कई परेशानियां हो सकती हैं। यह किडनी, दिल और दिमाग पर गलत प्रभाव डाल सकता है। आइए इसके बारे में ज्यादा जानते हैं।

पेट फूलना और अपच की समस्या:

ज्यादा पानी पीने से पेट में असहजता महसूस हो सकती है। अधिक मात्रा में पानी पीने से शरीर में तरल पदार्थ का संतुलन बिगड़ सकता है, जिससे पाचन क्रिया धीमी हो जाती है। इससे पेट फूलने अपच और मतली जैसी समस्याएं हो सकती हैं। कई बार अत्यधिक पानी पीने से उल्टी और सर दर्द भी हो सकता है। इसीलिए हमेशा जरूरत के हिसाब से पानी पीएं।

Drinking Water

किडनी पर पड़ सकता है असर:

किडनी का मुख्य कार्य होता है कि वह शरीर से विषाक्त पदार्थ को बाहर निकलती है। जब हम जरूरत से ज्यादा पानी पीते हैं, तो किडनी को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे उसे पर ज्यादा दबाव पड़ता है। ज्यादा पानी पीने से हाइपोनेट्रिमिया नामक समस्या हो सकती है, जिसमें शरीर में सोडियम का स्तर असामान्य रूप से कम हो जाता है। यह किडनी की कार्य क्षमता को प्रभावित कर सकता है और आगे चलकर किडनी फेलियर जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं।

शरीर में सूजन और ब्रेन डैमेज का खतरा:

अगर शरीर में जरूर से ज्यादा पानी इकट्ठा हो जाए, तो कोशिकाओं में सूजन हो सकती है। यह सूजन सिर्फ बाहरी तौर पर ही नहीं बल्कि आंतरिक अंगों को भी प्रभावित कर सकती है। ज्यादा पानी पीने से दिमाग की कोशिकाएं फूल सकती हैं, जिससे सर दर्द, उलझन, ब्लड प्रेशर में गिरावट और दूसरे गंभीर मामले हो सकते हैं। यह समस्या जानलेवा भी हो सकती है।

दिल की सेहत पर बुरा असर:

ज्यादा पानी पीने से शरीर में खून की मात्रा बढ़ सकती है, जिससे रक्तचाप पर प्रभाव पड़ सकता है। रक्त की ज्यादा मात्रा के कारण दिल को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, जिससे बहुत से हृदय संबंधी समस्याएं पैदा हो जाती हैं। ज्यादा पानी पीने से हार्ट फेल और पलमोनरी एडिमा जैसी स्थितियां पैदा हो सकती हैं। इसीलिए दिल को स्वस्थ रखने के लिए संतुलित मात्रा में पानी पीना जरूरी है।

लीवर पर पड़ सकता है नकारात्मक प्रभाव:

लीवर शरीर का जरूरी अंग होता है, जो पोषक तत्वों को संसाधित करने और हानिकारक पदार्थों को शरीर से बाहर निकलने में मदद करता है। ज्यादा पानी पीने से लीवर पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है, जिससे उसकी कार्य प्रणाली प्रभावित हो सकती है। खासतौर पर अगर पानी में आयरन और अन्य खनिज अधिक मात्रा में हो तो यह लीवर के लिए नुकसानदेह हो सकते हैं।

एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए:

हर इंसान की पानी की जरूरत उसकी शारीरिक गतिविधियों, मौसम और स्वास्थ्य स्थिति पर निर्भर करती हैं। सामान्य रूप से एक दिन में 2.5 से 3 लीटर तक पानी पीना सही माना जाता है। जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर में असंतुलन हो सकता है। हमेशा प्यास लगने पर ही पानी पिएं और एक बार में बहुत ज्यादा पानी पीने के बजाय थोड़ा-थोड़ा कर कई बार में पिएं। अगर आपको कोई स्वास्थ्य संबंधी समस्या है, तो डॉक्टर से सलाह लें।

Drinking Water

निष्कर्ष:

पानी हमारे शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन इसकी मात्रा का सही संतुलन बनाए रखना भी जरूरी है। जरूरत से ज्यादा पानी पीने से शरीर को कई गंभीर समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसीलिए प्यास लगने पर ही पानी पिएं और शरीर की जरूरत के अनुसार इसका सेवन करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें