BHC Clerk Recruitment 2025: 129 पदों के लिए सुनहरा मौका, आवेदन की पूरी जानकारी यहां पढ़ें

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

BHC Clerk Recruitment 2025: बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा 2025 में क्लर्क के 129 में खाली पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। ये भर्ती प्रक्रिया 23 जनवरी 2025 से शुरू हो चुकी है। जो भी कैंडीडेट्स योग्य तथा इच्छुक हैं, वे 5 फरवरी 2025 तक अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है इसलिए आप घर बैठे आसानी से इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।

योग्यता और आयु सीमा: 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के कैंडिडेट्स की कम से कम आयु 18 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 38 वर्ष होनी ज़रूरी है। वहीं एससी और एसटी वर्ग के कैंडिडेट्स के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से लेकर 48 वर्ष तक रखी गई है। सरकारी कर्मचारी या उच्च न्यायालय के लिए ज्यादा आयु सीमा पर कोई प्रतिबंध नहीं है।

BHC Clerk Recruitment 2025

सभी कैटेगरी के कैंडिडेट्स के लिए आवेदन शुल्क ₹100 निर्धारित किया गया है। यह शुल्क सामान्य, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस, एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी सभी कैंडिडेट्स के लिए एक समान है। आवेदन शुल्क ऑनलाइन माध्यम से ही जमा किया जाएगा।

चुनाव की प्रक्रिया:

इस पद के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों के में पूरी होगी। पहले चरण में लिखित परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद जो सफल कैंडीडेट्स होंगे उनको एक टाइपिंग टेस्ट देना होगा। तीसरे चरण में साक्षात्कार (इंटरव्यू) होगा। टाइपिंग टेस्ट और साक्षात्कार का शेड्यूल लिखित परीक्षा के बाद घोषित कर किया जाएगा।

कैंडीडेट्स किस तरह से करें आवेदन?

1. आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स को सबसे मुंबई हाई कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।

2. फिर होम पेज पर उपलब्ध “अप्लाई ऑनलाइन” पर क्लिक करना होगा।

3. अब रजिस्ट्रेशन के लिए कैंडिडेट्स को अपनी ईमेल आईडी, मोबाइल नंबर और अन्य ज़रूरी जानकारी भरनी होगीं।

4. रजिस्ट्रेशन के बाद कैंडीडेट्स लॉगिन करें तथा आवेदन फॉर्म भरें।

5. अब सभी महत्वपूर्ण डॉक्यूमेंट अपलोड कर दें और फिर आवेदन शुल्क जमा कर दें।

6. आवेदन फाॅर्म को जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट भी ले लें।

BHC Clerk Recruitment 2025

आवश्यक बातें: 

लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड तथा दूसरी ज़रूरी जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दी जाएगीं। टाइपिंग टेस्ट सिर्फ कंप्यूटर पर अंग्रेजी भाषा में आयोजित किया जाएगा। भर्ती प्रक्रिया से जुड़ी हुई सभी अपडेट के लिए कैंडिडेट्स को नियमित रूप से वेबसाइट चेक करते रहना चाहिए।

यह भर्ती एक शानदार अवसर है। खास तौर पर ऐसे कैंडिडेट्स के लिए जो सरकारी क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक हैं। इसलिए, आखिरी तारीख से आवेदन कर भर्ती का लाभ उठाएं।

इन्हें भी देखें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें