CDAC Recruitment: बिना परीक्षा 44 पदों पर सरकारी नौकरी का शानदार मौका, सीधे इंटरव्यू से होगा चयन, जानें पूरी डिटेल्स

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

प्रगति संगठन विकास केंद्र (CDAC) ने प्रोजेक्ट मैनेजर, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत चयन केवल वॉक इन इंटरव्यू के माध्यम से होगा और कोई भी लिखित परीक्षा में आपको नहीं देनी होगी। इस भर्ती के तहत कुल 44 पद भरे जाएंगे। आज इस लेख में हम आपको इस भर्ती से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण जानकारी के बारे में बताएंगे।

पदों का विवरण:

इस भर्ती के तहत अलग अलग पदों पर रिक्तियों का विवरण इस प्रकार है:

  • प्रोजेक्ट मैनेजर (Technical Project Management, Solution Architect): 10 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर (Testing): 4 पद
  • सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर {JAVA/J2EE (Full Stack Development – Front End and Back End): 15 पद
  • प्रोजेक्ट इंजीनियर JAVA/J2EE (Full Stack Development – Front End and Back End): 15 पद

भर्ती के लिए ज़रूरी पात्रताएं: 

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को संबंधित क्षेत्र में शैक्षिक योग्यता और अनुभव होना चाहिए। पद के अनुसार शैक्षिक योग्यता और कार्य अनुभव अलग-अलग रखा गया है जो आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर देख सकते हैं।

इंटरव्यू की तिथि:

अलग अलग पदों के लिए इंटरव्यू की तारीखें भी अलग-अलग रखी गई हैं जिसमें 9 जनवरी 2025 को प्रोजेक्ट मैनेजर के पद के लिए इंटरव्यू होंगे। 10 जनवरी 2025 को प्रोजेक्ट इंजीनियरिंग टेस्टिंग पद के लिए इंटरव्यू होंगे जबकि 11 जनवरी 2025 को सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर और प्रोजेक्ट इंजीनियर के लिए इंटरव्यू होंगे। भर्ती में भाग लेने वाले उम्मीदवारों को इंटरव्यू के दिन सुबह 10:00 बजे से 12:00 बजे के बीच रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। रजिस्ट्रेशन के बाद उम्मीदवार सीधे इंटरव्यू में शामिल हो पाएंगे। इंटरव्यू का आयोजन 9, 10, 11 जनवरी को होगा।

CDAC Recruitment 2024

चयन प्रक्रिया: 

इस भर्ती में चयन पूरी तरह से इंटरव्यू पर आधारित है। इसमें किसी भी लिखित परीक्षा का आयोजन नहीं होगा। इंटरव्यू के दौरान उम्मीदवारों की तकनीकी ज्ञान, अनुभव, समस्या समाधान क्षमताओं को जांचा जाएगा। इंटरव्यू में हिस्सा लेने के लिए आपको नीचे दिए गए सभी जरूरी दस्तावेजों को अपने साथ लेकर जाना होगा।

जरूरी दस्तावेज:

इंटरव्यू में भाग लेने के लिए उम्मीदवारों को निम्नलिखित दस्तावेज साथ लाने होंगे:

  • अपडेटेड रिज्यूमे
  • शैक्षिक प्रमाण पत्र और मार्कशीट्स
  • पहचान पत्र (आधार कार्ड, पैन कार्ड, आदि)
  • पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
  • अनुभव प्रमाण पत्र (यदि लागू हो)

निष्कर्ष:

CDAC भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक बेहतरीन मौका है जो तकनीकी क्षेत्र में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। वॉक इन इंटरव्यू की प्रक्रिया इसे और भी अधिक आसान बनाती है। इसमें लंबी परीक्षा प्रक्रिया आपको नहीं देनी होगी। सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह समय से पहले पहुंचे और आवश्यक दस्तावेज अपने साथ लेकर जाए। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें