CMRL Recruitment 2025: असिस्टेंट मैनेजर पदों पर इंटरव्यू के जरिए सरकारी नौकरी का मौका, जल्दी आवदेन करें!

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

यदि आप इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अपना करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो चेन्नई मेट्रो रेल लिमिटेड (CMRL) आपके लिए एक शानदार अवसर लेकर आ गया है। चेन्नई मेट्रो द्वारा असिस्टेंट मैनेजर (सिविल) के खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे गए हैं। यह भर्ती ऐसे कैंडिडेट्स के लिए है, जो सिविल इंजीनियरिंग में स्नातक किए हुए हैं और जिनके पास कम से कम 2 सालों का एक्सपीरियंस भी है। योग्य और इच्छुक कैंडीडेट्स 10 फरवरी 2025 तक अपना आवेदन ऑनलाइन कर सकते हैं।

आवेदन की प्रक्रिया:

इन पदों के लिए आवेदन करना बेहद आसान है। कैंडिडेट्स को आधिकारिक वेबसाइट आवेदन करते वक्त कैंडिडेट्स को सभी जानकारी सही से भरें। कैंडीडेट्स आवेदन करने के लिए नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

1. सबसे पहले कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाइट chennaimetrorail.org पर जाएं।

2. अब होम पेज पर उपलब्ध “CMRL AM Recruitment 2025” लिंक पर क्लिक कर दें।

3. इसके बाद मांगे गए सभी जानकारी को सही-सही भरें।

4. अब अपने सभी ज़रूरी डॉक्युमेंट्स अपलोड कर दें।

CMRL Recruitment 2025

5. उसके बाद तय किए गए आवेदन शुल्क जमा करें।

6. आवेदन फाॅर्म को सबमिट करने से पूर्व एक बार पूरी जानकारी को ध्यान से पढ़ लें।

7. आवेदन फार्म जमा करने के बाद उसका प्रिंट आउट लेकर अपने भविष्य के लिए रख लें।

ज़रूरी योग्यताएं:

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से बीई या बीटेक (सिविल) की डिग्री होना ज़रूरी है। इस पद के लिए कम से कम 2 सालों का अनुभव जरूरी है। इसकी अधिक जानकारी के लिए आप आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन पढ़ें।

चयन की प्रक्रिया:

इस भर्ती में कैंडीडेट्स का चुनाव साक्षात्कार और मेडिकल राउंड के बेस्ड पर किया जाएगा। साक्षात्कार के दौरान कैंडिडेट्स की स्किल्स, ज्ञान और उनके सोचने समझने की क्षमता के आधार पर होगा। अंतिम रूप से जिन कैंडीडेट्स का चुना जाएगा उनको हर माह 62,000 की आकर्षक सैलरी मिलेगी। आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। सभी नियमों और शर्तों को समझने के बाद ही अपना आवेदन करें। जिससे आपका आवेदन किसी गलती की वजह से रिजेक्ट न हो।

CMRL Recruitment 2025

निष्कर्ष: 

CMRL के द्वारा निकाली गई यह भर्ती ऐसे कैंडिडेट्स के लिए एक शानदार मौका है जो सिविल इंजीनियरिंग में अपना करियर बनाने के इच्छुक हैं। यदि आप इस पद के लिए पात्र हैं तो समय रहते अपना आवेदन करें और इस सुनहरे अवसर का फायदा उठाएं। ज्यादा जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहें।

इन्हें भी देखें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें