दसवीं पास महिलाओं के लिए खुशखबरी! DMHO NTR जिले में आई बंपर भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

अगर आप स्वास्थ्य क्षेत्र में काम की तलाश कर रही हैं और दसवीं पास हैं, तो आपके लिए DMHO NTR जिला में नौकरी निकाली गई है। जिला चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय (DMHO) NTR की ओर से ASHA वर्कर्स के कई पदों को भरने का ऐलान हुआ है। इस भर्ती के इच्छुक और योग्य महिला उम्मीदवार 30 जून 2025 शाम 5:00 बजे से पहले आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। आवेदन पूरी तरह से ऑफलाइन है इसीलिए इस बात का ध्यान रखते हुए आवेदन करें।

कितने पदों को भरा जाएगा 

इस भर्ती के तहत कुल 61 ASHA वर्कर्स के पद भरे जाएंगे। यह पद खास तौर पर गांव और शहर दोनों की स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए निकाले गए हैं, जिन महिलाओं को समाज सेवा में काम करने का शौक है। वह इन पदों के लिए आवेदन भेज सकती हैं।

DMHO NTR Recruitment 2025

क्या होनी चाहिए योग्यताएं 

ASHA वर्कर्स पद के लिए उम्मीदवार महिला को कम से कम दसवीं पास होना चाहिए। आपको बता दें कि इस पद के लिए सिर्फ महिलाएं ही आवेदन कर सकती हैं और वह महिलाएं जिनकी आयु 25 से 45 साल के बीच है। अगर आप आरक्षित वर्ग से हैं, तो आपको उम्र सीमा में छूट मिल सकती है।

चयन प्रक्रिया 

इस भर्ती में चयन पूरी तरह से मेरिट पर होगा। 2 जुलाई 2025 को प्रोविजनल मेरीट लिस्ट जारी की जाएगी। इस सूची पर अगर आपको कोई आपत्ति होती है, तो आप 5 जुलाई 2025 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं। जबकि फाइनल मेरिट लिस्ट 9 जुलाई 2025 को प्रकाशित होगी। जिन महिलाओं को चुना जाएगा उनके लिए नियुक्ति पत्र 14 जुलाई 2025 को जारी किए जाएंगे।

किस तरह से आवेदन करें?

जैसे कि हमने बताया यह भर्ती ऑफलाइन मोड में होगी इसलिए आपको कुछ स्टेप्स फॉलो करने होंगे। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://ntr.ap.gov.in पर जाकर भर्ती का नोटिफिकेशन डाउनलोड कर लें। नोटिफिकेशन में आवेदन फार्म दिया गया होगा जिसका प्रिंट आउट निकालकर उसमें जो जानकारी मांगी गई है उसे अच्छे से भरें उसके साथ सभी जरूरी दस्तावेजों को जोड़ें और भरे हुए फॉर्म को नोटिफिकेशन में दिए गए पते पर भेज दें।

DMHO NTR Recruitment 2025

ASHA वर्कर्स की यह भर्ती 2025 में महिलाओं को अपने करियर की शुरुआत का मौका देती है। जो महिलाएं स्वास्थ्य क्षेत्र में काम कर समाज की सेवा करना चाहती है, वह इस भर्ती के लिए आवेदन करने के लिए आज़ाद हैं। इस भर्ती के तहत आप न केवल अपने करियर को शुरू कर सकती हैं, बल्कि समाज की सेवा का मौका भी हासिल कर सकती हैं। इस भर्ती के लिए अंतिम तिथि 30 जून है जो कि करीब ही है इसलिए देर न करते हुए आवेदन करें।

इन्हें भी पढ़ें: