सरकारी नौकरी की चाहत? GAIL में बिना परीक्षा पाएं ₹1.80 लाख तक सैलरी वाली शानदार जॉब, जल्दी करें आवेदन

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

गैस अथॉरिटी ऑफ़ इंडिया लिमिटेड (GAIL) द्वारा एग्जीक्यूटिव ट्रेनी खाली पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। यह भर्ती बगैर लिखित परीक्षा के GATE 2025 के स्कोर के बेस्ड पर होगी। जो कैंडिडेट्स सरकारी नौकरी की खोज में है और शानदार सैलरी प्राप्त करना चाहते हैं उनके लिए यह एक बेहतरीन मौका है। इच्छुक कैंडीडेट्स 17 फरवरी 2025 से 18 मार्च 2025 के बीच की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं।

खाली पदों की जानकारी:

इस भर्ती के माध्यम से कुल 73 खाली पदों पर नियुक्तियां की जाएगीं। जिसमें अलग अलग इंजीनियरिंग शाखाओं से जुड़े पद शामिल हैं। यह पद निम्नलिखित क्षेत्रों में मौजूद हैः

  • केमिकल इंजीनियरिंग के लिए 21 पद
  • इंस्ट्रूमेंटेशन इंजीनियरिंग के लिए 17 पद।
  • मैकेनिकल इंजीनियरिंग के लिए 08 पद।
  • इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग के लिए 14 पद।
  • बिजनेस इनफॉरमेशन सिस्टम के लिए 13 पद।

GAIL Recruitment 2025

आयु सीमा और शैक्षणिक योग्याता:

इस भर्ती के लिए कैंडिडेट्स के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से बी.ई, बी.टेक, बीएससी (इंजीनियरिंग) की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास GATE 2025 का लीगल स्कोर होना ज़रूरी है क्योंकि चयन प्रक्रिया में सिर्फ GATE 2025 के अंकों को ही मान्यता प्रदान की जाएगी।

अगर बात करें आयु सीमा की तो, कैंडीडेट्स की ज्यादा से ज्यादा आयु 26 वर्ष होनी चाहिए। जबकि, आरक्षित वर्गों एससी, एसटी, ओबीसी के कैंडिडेट्स को सरकारी नियम अनुसार ज्यादा आयु में छूट दी जाएगी।

चयन की प्रक्रिया:

चयन प्रक्रिया पूरी तरह से GATE 2025 स्कोर पर बेस्ड होगी। GATE स्कोर के बेस पर कैंडिडेट्स को शॉर्ट लिस्ट किया जाएगा। इसके बाद उन्हें साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। इसमें कोई भी लिखित परीक्षा नहीं ली जाएगी, जिससे यह भर्ती प्रक्रिया तेज़ी से और आसान पूरी हो जाएगी।

भत्ते और सैलरी:

इस भर्ती में चयन किए गए कैंडिडेट्स को E-2 ग्रेड के तहत रखा जाएगा। जहां उन्हें ₹60,000 से लेकर 1,80,009 तक का प्रत्येक महीने का वेतन दिया जाएगा। इसके अलावा, उन्हें कंपनी की तरफ से दूसरे भत्ते और सुविधाएं जैसे महंगाई भत्ता, चिकित्सा सुविधा, हाउस रेंट अलाउंस, बीमा कवर तथा परफॉर्मेंस बेस्ड इंसेंटिव भी प्रदान किए जाएंगे।

GAIL Recruitment 2025

आवेदन की प्रक्रिया:

1. आवेदन के सबसे पहले कैंडिडेट्स को GAIL की आधिकारिक वेबसाइट gailonline.com पर जाना होगा।

2. रिक्रूटमेंट सेक्शन में जाकर “एग्जीक्यूटिव ट्रेनी 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा।

3. उसके बाद ऑनलाइन आवेदन पत्र को भरकर इसमें व्यक्तिगत तथा शैक्षिक जानकारी दर्ज करनी होगी और इंर्पोटेंट डॉक्युमेंट्स अपलोड करने होंगे। जिनमें GATE 2025 इस स्काॅर कार्ड, जाति प्रमाण पत्र (अगर लागू हो), शैक्षिक प्रमाण पत्र और पहचान पत्र (आधार या पैन) शामिल हैं।

4. आवेदन फाॅर्म को सबमिट करने से पहले जांच कर लेनी चाहिए। उसके बाद फाॅर्म सबमिट कर दें और आवेदन फार्म का प्रिंट आउट लेकर अपने पास रख लें।

 

निष्कर्ष:

GATE कि यह भर्ती ऐसे कैंडिडेट्स के लिए एक शानदार मौका है, जो इंजीनियरिंग बैकग्राउंड से आते हैं और बगैर किसी लिखित परीक्षा की सरकारी नौकरी प्राप्त करना चाहते हैं। आकर्षक वेतन, शानदार करियर ग्रोथ और सरकारी सुविधाओं की वजह से यह एक बढ़िया अवसर साबित हो सकता है। इच्छुक कैंडीडेट्स आवेदन की आखिरी तारीख से पहले फॉर्म भरना न भूलें और भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए GATE की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें