Indian Navy के साथ शुरू करें नया करियर, B.Tech कैडेट एंट्री का सुनहरा अवसर, जल्दी आवदेन करें

Ansa Azhar

Published on:

Follow Us

Indian Navy (भारतीय नौसेना) द्वारा 10+2 बीटेक कैडेट एंट्री स्कीम के अंतर्गत अविवाहित पुरुष एवं महिला कैंडिडेट्स के लिए बेहतरीन भर्ती का अवसर पेश किया गया है। इस स्कीम के अंतर्गत चयनित कैंडिडेट्स को भारतीय नौसेना में 4 वर्ष का बीटेक कोर्स कराया जाएगा। इसके पश्चात उन्हें स्थाई कमीशन अधिकारी के रूप में तकनीकी शाखाओं और कार्यकारी में नियुक्त कर दिया जाएगा।

आवेदन प्रक्रिया 06 दिसंबर 2024 से प्रारंभ हो चुकी है एवं आवेदन की प्रक्रिया 20 दिसंबर 2024 तक चलेगी। जो कैंडीडेट्स इस भर्ती के लिए इच्छुक हैं वह भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindian navy.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

भर्ती के लिए आवश्यक जानकारी:

इस भर्ती प्रक्रिया के तहत कुल 36 रिक्त पद भरे जाएंगे जिसके अंतर्गत महिलाओं के लिए 7 पद आरक्षित हैं। इंडियन नेवी का यह कार्यक्रम देश के होनहार युवाओं को राष्ट्रीय सेवा का अवसर प्रदान करना है।

आवेदन करने के लिए कैंडिडेट्स के पास 10+2 (इंटरमीडिएट) में गणित, जीव विज्ञान/भौतिकी और रसायन/ कंप्यूटर विज्ञान जैसे सब्जेक्ट में न्यूनतम 70% अंक होने आवश्यक हैं। इसके अतिरिक्त कैंडीडेट्स द्वारा JEE MAIN 2024 परीक्षा में भाग लिया गया हो। उम्मीदवारों को JEE MAIN रैंक के बेस पर ही शॉर्ट लिस्टिंग की जाएगी।

यह भी पढ़ें  RSMSSB Recruitment: 10वीं पास उम्मीदवारों के लिए राजस्थान में नौकरी का सुनहरा मौका, अभी करें अप्लाई

आयु सीमा एवं शारीरिक मापदंड:

इस भर्ती के लिए 2 जनवरी 2006 से 1 जुलाई 2008 के बीच अभ्यर्थियों का जन्म होना चाहिए। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 157 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। अधिक एवं अन्य शारीरिक मानकों की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करें।

Indian Navy B.Tech Scheme

चयन की प्रक्रिया:

चयन प्रक्रिया के अंतर्गत JEE MAIN 2024 रैंक, SSB साक्षात्कार एवं मेडिकल परीक्षा शामिल हैं। JEE MAIN स्कोर के बेस पर कैंडिडेट्स को SSB साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा। SSB साक्षात्कार के पश्चात मेडिकल परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। चयनित कैंडिडेट्स को भारतीय नौसेना के अंतर्गत शामिल होने का अवसर प्रदान किया जाएगा।

यह भी पढ़ें  GIC Recruitment 2024: 110 पदों पर बंपर भर्ती, सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका जल्दी करें आवेदन!

आवेदन की प्रक्रिया:

सर्वप्रथम कैंडीडेट्स आधिकारिक वेबसाइट joinindian navy.gov.in पर जाएं।

होम पेज पर उपलब्ध “BTech Cadet Entry Scheme” के लिंक पर क्लिक करें।

मांगी गई सभी डिटेल्स ध्यान से पूर्वक भरें और आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।

अब आवेदन फॉर्म सबमिट कर दें और एक प्रिंट आउट भी ले लें। इस भर्ती प्रक्रिया के अंतर्गत आपको कोई भी आवेदन शुल्क नहीं देना होगा।

अगर आप अपने देश की सेवा करने का सपना रखते हैं एवं नौसेना में अपने करियर को दिशा देना चाहते हैं, तो यह अवसर आपके लिए बेहद शानदार है। इसलिए समय से अपना आवेदन करें और अधिक जानकारी के लिए भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से बने रहें।

यह भी पढ़ें  SECR Recruitment 2024: स्पोर्ट्स कोटे में रेलवे की नौकरी पाने का सुनहरा मौका, जल्दी करें आवेदन

इन्हें भी पढ़ें: