JSSC CGL Result 2024 OUT: 2,107 पदों के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची जारी, अभी करें PDF डाउनलोड

Ansa Azhar

Published on:

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
Follow Us

DailyNews24

Stay Updated With the Latest News Anytime, Anywhere!

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC ) ने संयुक्त स्नातक स्तरीय परीक्षा (CGL) 23-2024 के परिणामों की घोषणा कर दी है, जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे वह आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर या फिर हमारे इस आर्टिकल में दी गई लिंक पर क्लिक करके अपना रिजल्ट देख सकते हैं। आज हम इस लेख में बताएंगे कि आप अपने रिजल्ट को कैसे डाउनलोड कर सकते हैं और दस्तावेज सत्यापन से जुड़ी अन्य महत्वपूर्ण जानकारी।

JSSC CGL परीक्षा 2024 एक नजर में

JSSC CGL परीक्षा 2024 का आयोजन 21 और 22 सितंबर को झारखंड के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर हुआ था। इस परीक्षा में लाखों उम्मीदवारों ने भाग लिया था आयोग ने सामान्यकृत अंकों (Normalized Points) के आधार पर मेरिट सूची को तैयार किया है। इस भर्ती के अंतर्गत कुल 2160 पदों पर नियुक्ति की जाने वाली है।

अपना रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें

अपना रिजल्ट चेक करने के लिए सभी उम्मीदवारों को कुछ चरणों का पालन करना पड़ेगा। यदि आप अपना रिजल्ट आसानी से और अभी देखना चाहते हैं, तो आपको Click Here लिंक पर क्लिक करें।

लिंक पर क्लिक करने के बाद आपको आपकी ईमेल आईडी दिखाई देगी। जिस ईमेल आईडी पर आप अपना रिजल्ट देखना चाहते हैं उसे चुने और “OK” के बटन पर क्लिक करें। अब आपको स्क्रीन पर अपना रिजल्ट दिखाई देगा। यह JSSC CGL Result 2024 देखने का सबसे आसान तरीका है। यदि आप चाहें तो आप JSSC आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

महत्वपूर्ण जानकारी:

  • संगठन का नाम:      झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC )
  • परीक्षा का नाम:      JSSC CGL
  • रिक्त पद:               2,107
  • रिज़ल्ट लिंक:          Click Here

 

JSSC CGL Result 2024

दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया:

JSSC ने परिणाम के साथ ही दस्तावेज सत्यापन की तारीखों की भी घोषणा कर दी है। दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया 16 दिसंबर से 20 दिसंबर 2024 के बीच आयोजित होगी। यह प्रक्रिया दो पालियों में होने वाली है। पहली पहली सुबह 10:30 से दोपहर 1:30 बजे तक होगी जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:30 से शाम 5:00 बजे तक होगी।

जिन उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन निर्धारित समय पर किसी कारणवश नहीं हो पता है उन्हें 26 दिसंबर से 27 दिसंबर 2024 तक के बीच एक और मौका दिया जाएगा। हालांकि इसके लिए उम्मीदवारों को अनुपस्थिति के प्रामाणिक कारणों का सबूत प्रस्तुत करना होगा। दस्तावेज सत्यापन का आयोजन आयोग कार्यालय, काली नगर, चाय बागान, नामकुम और रांची में होगा।

उम्मीदवारों को परीक्षा स्थल पर दस्तावेज सत्यवान प्रक्रिया शुरू होने से एक घंटा पहले पहुंचने की सलाह दी जाती है। प्रमाण पत्र के सत्यापन के लिए सभी आवश्यक दस्तावेज जैसे पहचान पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र और अन्य प्रासंगिक दस्तावेज साथ लाना अनिवार्य है।

निष्कर्ष:

JSSC CGL परीक्षा 2024 के परिणाम लाखों उम्मीदवारों के लिए करियर का एक महत्वपूर्ण कदम है जो उम्मीदवार मेरिट लिस्ट में चयनित हुए हैं उनके लिए अब दस्तावेज सत्यवान प्रक्रिया में भाग लेना अनिवार्य है। उम्मीदवारों को हमारी तरफ से सलाह दी जाती है कि वह अपनी तैयारी पूरी रखें और सभी दस्तावेज सही और क्रमबद्ध तरीके से प्रस्तुत करें।

इन्हें भी पढ़ें:

Dailynews24 App

Dailynews24 App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें। यहां रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और वीडियो शॉर्ट न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए।

DailyNews24 App Banner
सबसे तेज़ ख़बरों के लिए DailyNews24 ऐप
डाउनलोड करें
ऐप में पढ़ें